फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम ने ली करवट, झमाझम बारिश से भीगी दिल्ली, चार साल का रिकॉर्ड टूटा

Fri, 06 Mar 2020 10:14 PM IST
Mohit Mudgal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • 2015 के बाद पहली बार एक दिन में 16 मिमी से ज्यादा बारिश
  • तापमान में पांच डिग्री की गिरावट, आज भी हल्की बारिश
विज्ञापन
दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में बारिश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार को हुई झमाझम बारिश ने चार साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। आसमान में काले बादल छाने से दोपहर बाद दिन में अंधेरा छा गया था। 2015 के बाद पहली बार एक दिन में 16 मिमी से ज्यादा बारिश हुई है। बारिश व तेज हवाओं के मिले-जुले असर से तापमान में पांच डिग्री की गिरावट आई है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि शनिवार को भी हल्की बारिश होगी।

विज्ञापन


शुक्रवार सुबह से ही बादल छाए हुए थे, लेकिन कुछ देर बाद धूप निकल आई। दोपहर बाद एक बार फिर मौसम ने करवट ली और शाम चार बजे घनी घटाओं के साथ तेज बारिश होने लगी।

मौसम विभाग का कहना है कि शाम 5:30 बजे तक 16.8 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। इससे पहले 2015 में 24 घंटे के अंदर 56.8 मिमी बारिश हुई थी। 40 किमी प्रतिघंटे की गति से चली हवाओं के बीच हुई बारिश ने चार साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।
विज्ञापन


इससे तापमान में भी गिरावट आई है। 24 घंटे में पांच डिग्री की कमी आने के साथ अधिकतम तापमान 22.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। यह सामान्य से छह डिग्री सेल्सियस नीचे था। वहीं, न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहा।

होली पर दो दिन तक बारिश

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि होली पर 10 मार्च को दिल्ली-एनसीआर में बारिश होगी। वहीं, 11 मार्च को भी मौसम साफ नहीं रहेगा। आसमान में बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश का अंदेशा है। मौसम विभाग का कहना है कि इससे पहले शनिवार की हल्की बारिश के बाद होली तक मौसम साफ रहेगा।

मौसम का पूर्वानुमान:
आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे। सतह पर 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। अधिकतम और न्यूनतम तापमान 21 और 15 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।

अधिकतम तापमान: 20 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान: 15 डिग्री सेल्सियस

विज्ञापन

बेमौसम बारिश से हर तरफ लगा ट्रैफिक जाम

अक्षरधाम से प्रगति मैदान जाने वाले हाईवे पर लगा जाम । - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार को हुई बेमौसम बरसात से हर तरफ ट्रैफिक जाम हो गया। सड़कों पर जलभराव होने से गाड़ियां रेंगती नजर आईं। बारिश के बाद भारी ट्रैफिक जाम का ऐसा ही नजारा बारापुला फ्लाईओवर, आईटीओ, प्रगति मैदान, लक्ष्मी नगर, लाजपत नगर सहित कई अन्य इलाकों में देखने को मिला।

दोपहर बाद ही रात जैसा नजारा होने पर वाहन चालकों ने दिन के वक्त ही कारों की लाइट जला ली थी। ड्यूटी के दौरान बारिश होने से सुबह ऑफिस जाने वालों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

बारिश की वजह से लगे ट्रैफिक जाम के दौरान काफी दूर तक गाड़ियों की लंबी लाइनें लगी देखी गईं। सुबह से बारिश के साथ-साथ तेज हवाएं चलने से बाइक सवारों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। नेशनल हाइवे 24 पर बारिश की वजह से सड़क पर भयंकर जाम लग गया। सड़कों पर पानी भरने से ट्रैफिक आगे बढ़ ही नहीं रहा था और गाड़ियां रेंगती नजर आई।

वहीं कुछ इलाकों में बारिश की वजह से कई वाहन में खराबी आ गई, जिसके बाद संबंधित रास्ता कुछ देर तक के लिए बाधित रहा। शाम 5 बजे के बाद झमाझम बारिश से कई गोल चक्कर पर गाड़ियों की रफ्तार काफी कम दिखी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें