फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज बारिश और हवाओं ने बदला दिल्ली-एनसीआर में मौसम का मिजाज, फरीदाबाद में भीगता रहा किसानों का गेहूं

Thu, 23 Apr 2020 04:06 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
बल्लभगढ़ की अनाज मंडी में भीग रहा किसानों का गेहूं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

दिल्ली-एनसीआर में आज सुबह से ही कहीं तेज हवाओं और बादलों तो कहीं तेज बारिश से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। इस मौसम से एक ओर जहां पिछले कई दिनों से निकल रही तेज धूप और गर्मी से राहत मिली है, वहीं बारिश ने किसानों के माथे पर पसीना ला दिया है।

विज्ञापन


दरअसल इस वक्त गेहूं के फसल की कटाई के बाद उसे अनाज मंडी में बेचा जाता है। लॉकडाउन के चलते किसानों का ये भी काफी धीमा पड़ा हुआ है। ऐसे में बरसात होने से किसानों की सालभर की मेहनत पर पानी फिर सकता है।

बता दें कि फरीदाबाद में तो ऐसा हुआ भी  है। किसान अपने गेहूं की फसल को मंडी में बेचने के लिए लाए थे। मंडी में खुले में टनों गेहूं रखा था जो अब पानी में डूब गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें