फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली-एनसीआर में और कंपाएगी ठंड : 21 से 23 जनवरी के बीच तेज बारिश और आंधी का अलर्ट, जानें आज का मौसम

Tue, 20 Jan 2026 06:10 AM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

मौसम विभाग ने 22 जनवरी को दिल्ली के साथ ही एनसीआर में सुबह के समय हल्का से मध्यम कोहरा छाने का अनुमान जताया है। दिन में दिल्ली के साथ ही एनसीआर के अलग-अलग हिस्सों में बादल छाने का भी अनुमान जताया गया है।
विज्ञापन
दिल्ली-एनसीआर में बारिश का अलर्ट - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारी ठंड के बीच मौसम विभाग ने देश के कई राज्यों में 22 से 25 जनवरी के बीच तेज बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है। दिल्ली के साथ ही एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम बदलने वाला है। मौसम विभाग की मानें तो एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पंजाब और उसके आस-पास के इलाकों पर साइक्लोनिक सर्कुलेशन के रूप में देखा जा रहा है। ऐसे में एक ओर पश्चिमी विक्षोभ 21 जनवरी की रात से उत्तर-पश्चिमी भारत को प्रभावित करेगा। इसके कारण 23 जनवरी को दिल्ली के साथ ही एनसीआर के विभिन्न हिस्सों में मौसम खराब रहने का अनुमान है। इस दिन तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। 

विज्ञापन

 

दिल्ली में आज मौसम कैसा रहेगा
दिल्ली में आज यानी 20 जनवरी को सुबह का तापमान 8 डिग्री तक रहेगा, वहीं, दोपहर में अच्छी धूप देखने को मिलेगी। लेकिन शुक्रवार 23 जनवरी से राजधानी में हल्की से मध्यम बारिश की चेतावनी है। लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। आने वाले 3-4 दिन सुबह के समय घने कोहरे का सामना करना पड़ेगा। 

22 को सुबह हल्का से मध्यम कोहरे का अनुमान
मौसम विभाग ने 22 जनवरी को दिल्ली के साथ ही एनसीआर में सुबह के समय हल्का से मध्यम कोहरा छाने का अनुमान जताया है। दिन में दिल्ली के साथ ही एनसीआर के अलग-अलग हिस्सों में बादल छाने का भी अनुमान जताया गया है। मौसम विभाग ने 21 और 22 जनवरी को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 6 से 8 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किए जाने का अनुमान जताया है। दिल्ली में 22 जनवरी को दोपहर के समय हवा की गति 5 से 10 किलोमीटर प्रति घंटा रहने की उम्मीद है।

23 जनवरी को तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार, 21 जनवरी की रात से एक और पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिमी भारत को प्रभावित करेगा। इसके प्रभाव से 23 जनवरी को दिल्ली के साथ ही एनसीआर के इलाकों में बादल छाएंगे। सुबह के समय हल्का कोहरा भी देखा जाएगा। साथ ही, दिन में दिल्ली एनसीआर के अलग-अलग हिस्सों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी देखी जा सकती है। इस दौरान 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से सर्द हवाएं भी चल सकती हैं।
विज्ञापन

25 जनवरी तक का हाल
मौसम विभाग ने 23 जनवरी को दिल्ली में न्यूनतम तापमान के 9 से 11 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किए जाने का अनुमान जताया है। मौसम विभाग की ओर से 24 और 25 जनवरी को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 6 से 8 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किया जा सकता है। दोनों ही दिन दिल्ली में आंशिक रूप से बादल नजर आने और सुबह के वक्त हल्का से मध्यम कोहरा छाने की संभावना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें