फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi-NCR Rain: दिल्ली-एनसीआर में हुई झमाझम बारिश, मौसम हुआ सुहाना, तापमान में आई गिरावट

Fri, 30 Jun 2023 04:46 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

Delhi Weather Update: मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि पांच जुलाई तक दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश का अंदेशा नहीं है। इतना जरूर है कि बीच-बीच में फुहारें पड़ती रहेंगी।
विज्ञापन
दिल्ली-एनसीआर में बारिश - फोटो : एएनआई-फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में झमाझम बारिश और कही-कहीं बूंदाबांदी चल रही है। दिल्ली-एनसीआर में सवेरे से ही रुक-रुक कर बारिश हो रही है। इससे पारे में भी  गिरावट दर्ज की गई है।मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि पांच जुलाई तक दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश का अंदेशा नहीं है। इतना जरूर है कि बीच-बीच में फुहारें पड़ती रहेंगी। इससे उमस भरे मौसम से दिल्ली-एनसीआर के लोगों को दो-चार होना पड़ सकता है।

 

 

 

प्रादेशिक मौसम विज्ञान केंद्र नई दिल्ली का पूर्वानुमान है कि शुक्रवार को आसमान में बादल छाए रहेंगे। लेकिन ज्यादा बारिश की आशंका नहीं है। दिन भर गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। अधिकतम तापमान 36 और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अंदेशा है। मौसम विभाग का कहना है कि पांच जुलाई तक मानूसन में ज्यादा उलटफेर नहीं होगा। बारिश के तापमान भी कमोवेश एक सा बना रहेगा।

 

बारिश के दौरान जगह-जगह जलभराव

विज्ञापन

राजधानी में सुबह की बारिश से कई इलाकों में जलभराव हुआ। इस कारण अपने गंतव्य पर जाने वाले लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ा। इसके अलावा मस्जिदों में नमाज अदा करने के लिए जाने व वापस आने के दौरान भी लोग जलभराव से दो-चार हुए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें