फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली-एनसीआर में 24 जून से कहीं कम कहीं ज्यादा होगी बारिश

Thu, 23 Jun 2016 01:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : विवेक निगम
विज्ञापन
दक्षिण पश्चिम मानसून तेजी से उत्तर भारत की तरफ बढ़ रहा है। मानसून की लाइन सूरत, रतलाम, झांसी, लखनऊ, पंतनगर होते हुए उत्तराखंड के देहरादून, ऊना सहित ऊपरी छोर जम्मू तक पहुंच गई है।
विज्ञापन


मौसम वैज्ञानिकों ने पूर्वी यूपी में कुछ जगह भारी बारिश जारी रहने के अलावा 25 जून से अच्छी बारिश की भविष्यवाणी की है। दिल्ली-एनसीआर में 24 जून से रोज कहीं कम तो कहीं ज्यादा बारिश की संभावना जताई गई है।

बुधवार को हिमाचल प्रदेश के अधिकांश स्थानों, उत्तराखंड में कई स्थानों और जम्मू-कश्मीर में कुछ स्थानों पर बारिश या बर्फबारी हुई।
Trending Videos
विज्ञापन

दिल्ली-एनसीआर में कुछ जगह बारिश हुई

- फोटो : अमर उजाला
पूर्वी यूपी में कई जगह, पंजाब, पश्चिम यूपी और दिल्ली-एनसीआर में कुछ जगह बारिश हुई। इसके कारण शाम को गर्मी से राहत भी महसूस हुई। अमृतसर और लुधियाना में 50 मिली मीटर बारिश हुई।

बारिश के कारण पूर्वी यूपी और जम्मू-कश्मीर में तापमान सामान्य से 5-7 डिग्री नीचे, पंजाब में 5 डिग्री तक, पूर्वी यूपी और हिमाचल प्रदेश में 3 डिग्री तक नीचे आया गया।

मौसम वैज्ञानिकों ने दिल्ली-एनसीआर में 24 जून से लगातार बिजली चमकने के साथ कुछ स्थानों पर बारिश की भविष्यवाणी की है। न्यूनतम तापमान 28 डिग्री व अधिकतम तापमान 37-38 डिग्री रहने की संभावना है। 26 जून को जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में कुछ जगह भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें