फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम का मिजाज : दिल्ली-एनसीआर में आज हो सकती है बारिश, हवा में भी सुधार संभव

Sun, 07 Mar 2021 03:24 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र - फोटो : Social Media
विज्ञापन

अभी से तल्ख दिख रहे सूर्यदेव के तेवरों से राजधानी वासियों को आज कुछ राहत मिल सकती है। हवाओं के तेज चलने के साथ दिल्ली-एनसीआर में हल्की बारिश की संभावना है। इससे दोपहर के समय सूर्यदेव के तेवर कुछ नरम रहेंगे। साथ ही सुबह-शाम गुलाबी ठंड का अहसास होगा। इसके 24 घंटे बाद ही अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तक छलांग लगाएगा। न्यूनतम तापमान में भी वृद्धि होगी। 

विज्ञापन


प्रादेशिक मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को राजधानी का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन अधिक 31.5 व न्यूनतम सामान्य से दो अधिक 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटे में हवा में नमी का स्तर अधिकतम 90 व न्यूनतम 38 फीसदी रहा। पीतमपुरा इलाका 32.4 डिग्री सेल्सियस के अधिकतम तापमान के साथ सबसे गर्म रहा।


मौसम विभाग के अनुसार, इन दिनों पश्चिमी विक्षोभ का असर बना हुआ है। इससे दिन और रात के तापमान में अधिक वृद्धि नहीं दिख रही है और गुलाबी ठंड का अहसास बना हुआ है। पश्चिमी विक्षोभ के असर से रविवार को बदरा बरस सकते हैं। वहीं, दिनभर सूरज और बादलों की बीच लुकाछिपी का खेल चलता रहेगा। 
विज्ञापन


हवा भी औसत श्रेणी में आने की संभावना
मौसम में बदलाव और बारिश की संभावना को देखते हुए दिल्ली-एनसीआर की हवा आज औसत श्रेणी में पहुंच सकती है। दिल्ली की हवा शनिवार को खराब श्रेणी के निचले स्तर पर दर्ज हुई। अगले 24 घंटे में हवा की गुणवत्ता में सुधार होगा। इसके बाद हवा की दशा बिगड़ेगी।

सफर के अनुसार, शनिवार को राजधानी का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 204 दर्ज हुआ। फरीदाबाद, गुरुग्राम और नोएडा की हवा औसत श्रेणी में रही। सफर के अनुसार, रविवार को हवा की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटा रहेगी। बादल भी छाए रहेंगे। इससे हवा की गुणवत्ता सुधरकर औसत श्रेणी में पहुंचेगी। सोमवार से इसके फिर बिगड़ने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें