फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Ncr Rain: दिल्ली में तेज बारिश और आंधी... आईजीआई एयरपोर्ट पर उड़ानें प्रभावित; एडवायजरी जारी

Fri, 02 May 2025 11:37 AM IST
शाहरुख खान पीटीआई, नई दिल्ली

सार

तेज आंधी और बारिश का असर हवाई सेवाओं पर भी पड़ा है। कई फ्लाइट लेट हो गई हैं, जबकि कुछ का रास्ता बदला गया है। दिल्ली एयरपोर्ट का कहना है, "दिल्ली में खराब मौसम और आंधी-तूफान के कारण एयरपोर्ट पर कुछ उड़ानें प्रभावित हुई हैं।
विज्ञापन
दिल्ली-एनसीआर में तेज बारिश - फोटो : X @ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के कई इलाकों में शुक्रवार की सुबह भारी बारिश हुई, जिससे कई इलाकों में जलभराव हो गया और यातायात बाधित हुआ। इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आंधी और तेज हवाओं के कारण उड़ानों का परिचालन प्रभावित हुआ। हवाई अड्डे का संचालन करने वाली कंपनी दिल्ली अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा लिमिटेड (डीआईएएल) ने कहा कि खराब मौसम के कारण कुछ उड़ानें प्रभावित हुईं।
विज्ञापन


दिल्ली एयरपोर्ट पर शुक्रवार सुबह आंधी-तूफान और तेज हवाओं के कारण परिचालन बाधित होने के कारण तीन उड़ानों का मार्ग डायवर्ट किया गया और 200 से अधिक उड़ानें विलंबित हुईं। एक अधिकारी ने बताया कि दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरने वाली दो उड़ानों को जयपुर और एक को अहमदाबाद डायवर्ट किया गया। फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट के आंकड़ों के अनुसार, 200 से अधिक उड़ानें विलंबित हुईं।

दिल्ली अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा लिमिटेड ने सुबह 5.20 बजे एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि "हमारी ऑन-ग्राउंड टीमें सभी हितधारकों के साथ मिलकर काम कर रही हैं ताकि यात्रियों को बिना परेशानी सुविधा मिल सके।
विज्ञापन


एयर इंडिया ने यह भी कहा कि प्रतिकूल मौसम के कारण उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में उड़ान संचालन प्रभावित हुआ है। एयरलाइन ने सुबह 5.51 बजे एक्स पर पोस्ट किया, "दिल्ली से आने-जाने वाली हमारी कुछ उड़ानें देरी से हैं कुछ का मार्ग बदल दिया गया है।
Trending Videos

सभी उड़ानों पर असर पड़ने की संंभावना

एयरलाइन के अनुसार, हमारी सभी उड़ान के कार्यक्रम पर असर पड़ने की संभावना है। हम परेशानियों को कम करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं।" इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा देश का सबसे बड़ा और व्यस्ततम हवाई अड्डा है, जो रोजाना लगभग 1,300 उड़ानों का संचालन करता है।

स्पाइसजेट के अनुसार, खराब मौसम के कारण दिल्ली में एटीसी (एयर ट्रैफिक कंट्रोल) में भारी भीड़ है। एयरलाइन ने सुबह 10.09 बजे एक्स पर एक पोस्ट में कहा, "सभी प्रस्थान/आगमन और उनकी परिणामी उड़ानें प्रभावित हो सकती हैं।"

 

दिल्ली एयरपोर्ट ने एक्स पर पोस्ट की गई एडवाइजरी में कहा कि दिल्ली में खराब मौसम और आंधी के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर कुछ उड़ानें प्रभावित हुई हैं। यात्रियों से अनुरोध है कि वे उड़ान की अपडेट जानकारी के लिए संबंधित एयरलाइन से संपर्क करें।

दिल्ली में बूंदाबांदी का सिलसिला तड़के 3 बजे के बाज शुरू हुआ। पहले आईटीओ, मंडी हाउस और मध्य दिल्ली के कुछ इलाकों में बूंदाबांदी और बारिश शुरू हुई। इसके बाद हवाओं में तेजी आई और अंघेरे के बीच गरज-चमक के साथ तेज बारिश होने लगी। 
विज्ञापन

बारिश और तेज हवाओं के कारण दिल्ली हवाई अड्डे के टर्मिनट 3 पर टिन की छत गिर गई है। दिल्ली और आसपास के इलाकों में कई पेड़ गिरने की भी सूचना है। 

यह भी पढ़ें: Weather : दिल्ली-एनसीआर में तेज हवाओं के साथ मूसलाधार बारिश, पेड़ गिरे; दिल्ली हवाई अड्डे पर टिन की छत गिरी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें