फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Earthquake: दिल्ली-एनसीआर में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, तीव्रता 2.1

Mon, 08 Jun 2020 04:27 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
भूकंप - फोटो : self
विज्ञापन

दिल्ली में आज फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए, हालांकि रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता बेहद कम 2.1 रही। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी ने बताया कि सोमवार दिन में एक बजे आज फिर दिल्ली में 2.1 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए।

विज्ञापन


इस भूकंप का केंद्र दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर था और इसकी गहराई 18 किलोमीटर थी। बता दें कि दिल्ली-एनसीआर में अप्रैल माह से अब तक दर्जनभर से ज्यादा मध्यम और कम तीव्रता वाले भूकंप आ चुके हैं।

क्या कहते हैं विशेषज्ञ

विशेषज्ञों ने कहा है, भूकंप के झटकों को हल्के में न लें, ये एक भारी गलती हो सकती है। भूकंप से कम नुकसान हो इसके लिए अभी से तैयारी शुरू कर देनी चाहिए। हाल ही में लगातार आए, दिल्ली-एनसीआर में दर्जनभर भूकंप के झटकों ने विशेषज्ञों को चिंता में डाल दिया है।

विज्ञापन


नेशनल सेंटर ऑफ सिस्मोलॉजी (एनसीएस) के पूर्व हेड एके शुक्ला ने कहा कि अभी तक ऐसी कोई मशीन नहीं है जो भूकंप की भविष्यवाणी कर सके। लेकिन इसे चेतावनी के रूप में जरूर देख सकते हैं। साथ ही कहा, दिल्ली में आए छोटे भूकंप को देखते हुए, भविष्य में 6.5 रिक्टर स्केल तक का भूकंप आ सकता हैं।

ज्यादातर इमारतें भूकंप के झटके लेने लायक नहीं

दिल्ली एनसीआर में लगातार झटकों के बारे में जानकार कहते हैं, बड़े भूकंप के आने से पहले हमें पहले से तैयारी करनी होगी। एनसीआर में ज्यादातर इमारतें गंभीर जोन में हैं यानि जोन 4 और बहुत गंभीर जोन 5 में हैं जो झटके झेलने के लायक नहीं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें