ये है धमकी भरा ई-मेल
स्कूलों को जो ईमेल भेजे गए हैं। उसमें नफरती भाषा का इस्तेमाल किया गया। ईमेल में लिखा है कि हमारे हाथों में जो लोहा है। वह हमारे दिलों को गले लगाता है। इंशाअल्लाह, हम इन्हें हवा में उड़ा कर तुम्हारे शरीर के टुकड़े-टुकड़े कर देंगे। तुम्हारे घिनौने शरीरों को चीर देंगे। हम तुम्हारी गर्दन और चेहरे को फाड़ देंगे। अल्लाह की मर्जी हुई तो हम तुम्हें आग की लपटों में डाल देंगे। जिससे तुम्हारा दम घुट जाएगा। काफिरों के लिए जहन्नुम में अलग आग है। काफिरों... इंशाअल्लाह, तुम इसी आग में हमेशा के लिए जल जाओगे। वहीं, जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि ये ईमेल कहां से भेजे गए हैं। प्राथमिक जांच में जानकारी सामने आई है कि धमकी का ईमेल रूस से आया है।
इन स्कूलों को मिली धमकी
डीपीएस स्कूल, रोहिणी
डीपीएस स्कूल, वसंत कुंज
डीपीएस स्कूल, द्वारका
डीपीएस स्कूल, नोएडा सेक्टर 30
डीपीएस, ग्रेटर नोएडा
डीएवी स्कूल, पीतमपुरा
डीएवी स्कूल, दक्षिण पश्चिम दिल्ली
डीएवी स्कूल, पूर्वी दिल्ली
संस्कृति स्कूल, नई दिल्ली
एमिटी स्कूल, पुष्प विहार
सेंट थॉमस, करोल बाग
बाल भारती स्कूल, पूसा रोड
अल्चोन पब्लिक स्कूल, मयूर विहार
एलकॉन इंटरनेशनल, मधू विहार
ग्रीन वैली स्कूल, नजफगढ़
रयान इंटरनेशनल स्कूल
मदर मैरी स्कूल, मयूर विहार
हिलवुड्स अकादमी, प्रीत विहार
रामजस, आरके पुरम
बीजीएस इंटरनेशनल स्कूल, द्वारका
स्प्रिंगडेल्स, पूसा रोड
एनकेबीपीएस, रोहिणी
श्री राम वर्ल्ड स्कूल, द्वारका
सेंट थॉमस चावला
जीडी गोइंका, सरिता विहार
सचदेवा ग्लोबल स्कूल, द्वारका
यह एक फर्जी कॉल थी: पुलिस
दिल्ली में अग्निशमन अधिकारी जेबी सिंह ने कहा कि हमें स्कूल (मदर मैरी स्कूल, मयूर विहार) से बम के संबंध में एक कॉल मिली। चेकिंग की गई है लेकिन कुछ नहीं मिला है। यह एक फर्जी कॉल थी। मौके पर दमकल की एक गाड़ी, बम निरोधक दस्ता और दिल्ली पुलिस मौजूद है।
पहले भी मिल चुकी है धमकी
इससे पहले बीती 12 फरवरी 2024 को दिल्ली के पुष्प विहार में स्थित एमिटी स्कूल को बम से उड़ने की धमकी मिली थी। सूचना के बाद स्कूल को खाली कराया गया। वहीं दो फरवरी 2024 को डीपीएस आरके पुरम को एक धमकी भरा मेल मिला था। जिसमें स्कूल को बम से उड़ा देने की बात लिखी थी। इस पर डीसीपी रोहित मीना ने कहा था कि जांच में कुछ नहीं मिला था।
अमृता पब्लिक स्कूल में बम रखने की मिली थी सूचना
इससे पहले पिछले साल 16 मई को दिल्ली के साकेत के पुष्प विहार स्थित अमृता पब्लिक स्कूल में बम रखे होने की सूचना मिली थी। बम की सूचना ईमेल के जरिए दी गई थी। सूचना मिलते ही पुलिस और अन्य टीम मौके पर पहुंची थी। स्कूल में चेकिंग अभियान शुरू किया गया था। सभी जगह चेकिंग की गई। चेकिंग के दौरान पुलिस को कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है।
26 अप्रैल को दिल्ली पब्लिक स्कूल को मिली थी धमकी
पिछले साल ही 26 अप्रैल को मथुरा रोड स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल को ई-मेल के जरिए बम की धमकी मिली थी। स्कूल प्रशासन की ओर से 8:10 पर पीसीआर कॉल के जरिए स्कूल में बम होने की जानकारी दी थी। जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। जांच के बाद संदिग्ध जैसी कोई चीज नहीं मिली थी।
12 अप्रैल को मिली थी इंडियन पब्लिक स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी
12 अप्रैल को साउथ दिल्ली के डिफेंस कॉलोनी थाना इलाके के सादिक नगर में स्थित इंडियन पब्लिक स्कूल को बम से उड़ाने की मिली थी। धमकी के बाद अफरा-तफरी मच गई थी। स्कूल प्रशासन द्वारा परिजनों के व्हाट्सएप ग्रुप पर मैसेज जारी कर यह बताया गया कि वह तुरंत स्कूल पहुंचकर अपने बच्चों को घर ले जाएं। यह मैसेज मिलते ही स्कूल के बाहर काफी भीड़ जमा हो गई थी। हालांकि जांच के बाद कुछ नहीं मिला था
21 सितंबर 2023 को भी मिली थी धमकी
दिल्ली के आर के पुरम सेक्टर 3 लाल बहादुर शास्त्री स्कूल में बम रखने की सूचना से हड़कंप मच गया। बम की सूचना ईमेल के जरिए दी गई थी। सूचना मिलते ही पुलिस और अन्य टीम मौके पर पहुंच गई। स्कूल को खाली कराया और जांच की गई। हालांकि सूचना फर्जी निकली।