फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi-Ncr AQI: एक्यूआई में हुआ सुधार, सबसे साफ रही ग्रेनो की हवा, अगले तीन दिनों तक नहीं बिगड़ने के आसार

Thu, 06 Oct 2022 10:44 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

बारिश के आसार को देखते हुए हवा की गुणवत्ता में सुधार की संभावना है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक, ग्रेटर नोएडा की हवा 50 एक्यूआई के साथ सबसे साफ दर्ज हुई है।
विज्ञापन
दिल्ली का एक्यूआई - फोटो : सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली-एनसीआर की हवा की सेहत में बीते 24 घंटे में सुधार हुआ है। सभी शहरों की हवा साफ से लेकर संतोषजनक श्रेणी में दर्ज हुई है। वायु मानक एजेंसियों का पूर्वानुमान है कि अगले तीन दिनों तक हवा की सेहत बिगड़ने की संभावना नहीं है। बारिश के आसार को देखते हुए हवा की गुणवत्ता में सुधार की संभावना है।

विज्ञापन

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक, ग्रेटर नोएडा की हवा 50 एक्यूआई के साथ सबसे साफ दर्ज हुई है। वहीं, दिल्ली का एक्यूआई 79 दर्ज किया गया है। केंद्र की वायु मानक संस्था सफर इंडिया के मुताबिक, बीते 24 घंटे में 2.5 माइक्रोमीटर से बड़े कणों की पीएम 10 में 55 फीसदी हिस्सेदारी रही है। पीएम 10 का स्तर 68 व पीएम 2.5 का स्तर 31 माइक्रोग्राम प्रतिघन मीटर रिकॉर्ड किया गया है। सफर का पूर्वानुमान है कि अगले तीन दिनों तक हवा की रफ्तार 15 से 16 किलोमीटर प्रतिघंटा दर्ज की जा सकती है।

भारतीय उष्णदेशीय मौसम विज्ञान संस्थान (आईआईटीएम) के मुताबिक, गुरुवार को मिक्सिंग हाइट का स्तर 1550 मीटर रहा। वहीं, अगले 24 घंटे में इसके 870 मीटर तक पहुंचने की संभावना है। शनिवार तक मिक्सिंग हाइट का स्तर 730 मीटर तक पहुंच सकता है। विभाग के मुताबिक, गुरुवार को वेंटिलेशन इंडेक्स का स्तर 7500 वर्ग मीटर प्रति सेकेंड रहा। शुक्रवार तक यह 4500 व शनिवार तक 4300 वर्ग मीटर प्रति सेकंड तक रह सकता है।
विज्ञापन

दिल्ली-एनसीआर का एक्यूआई
दिल्ली- 79
फरीदाबाद- 65
गाजियाबाद-69
गुरुग्राम- 73
ग्रेटर नोएडा- 50
नोएडा- 59
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें