फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसों पर संकट: खराब श्रेणी में दिल्ली-NCR की हवा, ग्रैप का पहला चरण लागू; अब आपको रखना है इन बातों का ख्याल

Fri, 06 Oct 2023 11:07 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Delhi-NCR Air Pollution: मौसम संबंधी पूर्वानुमान है कि दिल्ली का अगले कुछ दिनों में एक्यूआई खराब श्रेणी में रहेगा। ऐसे में तत्काल प्रभाव से ग्रेप के पहले चरण को लागू किया है।
विज्ञापन
दिल्ली में बढ़ा प्रदूषण का स्तर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में शुक्रवार को हवा खराब श्रेणी में पहुंच गई है। ऐसे में दिल्ली ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रैप) के पहले चरण में पहुंचने से संबंधित बंदिशें लागू हो गई हैं। वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) की उप-समिति की बैठक में बताया गया कि पिछले 24 घंटों में वायु गुणवत्ता में अचानक गिरावट आई है। इसकी वजह से दिल्ली की वायु गुणवत्ता में गिरावट आई है।

विज्ञापन

मौसम संबंधी पूर्वानुमान है कि दिल्ली का अगले कुछ दिनों में एक्यूआई खराब श्रेणी में रहेगा। ऐसे में तत्काल प्रभाव से ग्रेप के पहले चरण को लागू किया है। बैठक में निर्माण और विध्वंस (सीएंडडी) गतिविधियों में धूल शमन उपायों और सीएंडडी कचरे के ठोस पर्यावरण प्रबंधन पर दिशा-निर्देशों का उचित कार्यान्वयन सुनिश्चित करने को कहा है। इसमें सड़क किनारे के भोजनालयों, होटलों और रेस्तरां में कोयले के उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध लगाना शामिल हैं।

हवा की दिशा बदलने से बढ़ा प्रदूषण
हवा की दिशा बदलने से वायु प्रदूषण बढ़ रहा है। शुक्रवार को एक्यूआई 212 दर्ज किया गया। यह खराब श्रेणी में है। वहीं, बृहस्पतिवार के मुकाबले 35 सूचकांक एक दिन में वृद्धि हुई है। गौर करने वाली बात है कि कई इलाकों में हवा गंभीर श्रेणी में पहुंच गया है। इसमें शादीपुर में एक्यूआई 324 और मुंडका में 299 दर्ज किया किया गया। इस माह में शुक्रवार के दिन हवा सबसे प्रदूषित रही।

एनसीआर में गुरुग्राम व ग्रेटर नोएडा सबसे प्रदूषित
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में गुरुग्राम सबसे प्रदूषित रहा, यहां एक्यूआई 253 दर्ज किया गया। यह खराब श्रेणी में है। इसके बाद ग्रेटर नोएडा का 252, नोएडा में एक्यूआई 210, गाजियाबाद में 214 और फरीदाबाद में 205 दर्ज किया गया। भारतीय उष्णदेशीय मौसम विज्ञान संस्थान (आईआईटीएम) के अनुसार शुक्रवार को हवा की गुणवत्ता खराब श्रेणी में रही। इस दौरान हवाओं का रुख पश्चिम दिशा की ओर रहा। वहीं, हवा की गति 8 से 12 किलोमीटर प्रतिघंटे से चली। इसी तरह हवा शनिवार और रविवार को भी खराब श्रेणी रहने का अनुमान है। इस दौरान हवा की गति 12 से 16 किलोमीटर प्रतिघंटा रहेगी और आसमान साफ रहने की संभावना है। हालांकि, सुबह के वक्त हल्की धुंध नजर आ सकती है। आईआईटीएम के मुताबिक आने वाले छह दिनों में हवा इसी श्रेणी में रहने का अनुमान है। दिल्ली में बृहस्पतिवार को एक्यूआई 177, बुधवार को 176, मंगलवार को 155 व सोमवार को 146 दर्ज किया गया था।

यह नियम हो गए हैं लागू
स्टेज-1 (एक्यूआई 201 से 300 के बीच)
-सड़कों का नियमित तौर पर पानी का छिड़काव।
-निर्माणाधीन स्थलों पर एंटी स्मॉग गन।
-निर्माणधीन स्थल व निर्माण सामग्री व उसको ले जाने वाले वाहनों को ढंकना अनिवार्य।
-आवाजाही सामान्य रखने के लिए ट्रैफिक पुलिस की जाम प्वाइंट पर तैनाती।
-जनरेटर चलाने पर बंदिश।
-खुले में कूड़ा जलाने की इजाजत नहीं।
-पीयूसी नियमों का सख्ती से पालन।

ग्रैप के चरण-एक के लिए नागरिक चार्टर
• वाहनों के इंजनों को ठीक से ट्यून करके रखें।
• वाहनों के टायर में हवा पूरी रखें।
• वाहनों के पीयूसी प्रमाणपत्र लें।
• लाल बत्ती पर इंजन बंद कर दें।
• वाहन प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए हाइब्रिड वाहनों या ईवी को प्राथमिकता दें।
• खुले स्थानों पर कूड़ा-कचरा न फैलाएं व निस्तारित न करें।
• त्योहारों को पर्यावरण-अनुकूल तरीके से मनाएं व पटाखों से बचें।
• 10-15 वर्ष पुराने डीजल-पेट्रोल वाहन न चलाएं।

इन इलाकों में खराब श्रेणी में रही हवा
शादीपुर---324
मुंडका---299
वजीरपुर---264
जहांगीरपुरी---256
बवाना---244
नरेला---237
आनंद विहार---223
विवेक विहार---219

शनिवार से शुरू होगा धूल रोधी अभियान
वायु प्रदूषण की रोक-थाम को लेकर सरकार सख्त है। दिल्ली सरकार विंटर एक्शन प्लान के तहत धूल प्रदूषण को रोकने के लिए आज से सात नवंबर तक एंटी डस्ट कैंपेन चलाएगी। इसकी निगरानी के लिए 13 विभागों की 591 टीमें तैनात की गई हैं। सीएंडडी पोर्टल पर 500 वर्ग मीटर से अधिक वाले सभी निर्माण साइट्स को खुद पंजीकरण करना अनिवार्य कर दिया गया है। सभी विभागों को सीएंडडी साइट्स का निरीक्षण करने और कंस्ट्रक्शन साइटों पर निर्माण संबंधी जारी 14 दिशा-निर्देशों के उल्लंघन पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए है।
विज्ञापन

यह हैं सबसे प्रदूषित हॉट स्पॉट इलाके
-रोहिणी, विवेक विहार, आरके पुरम, नरेला, पंजाबी बाग, ओखला, मुंडका, वजीरपुर, जहांगीरपुरी, द्वारका, अशोक विहार, बवाना, आनंद विहार, आईएसबीटी, यूपी रोडवेज टर्मिनल व पटपड़गंज औद्योगिक क्षेत्र।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें