फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खराब श्रेणी में दिल्ली-एनसीआर की हवा, नोएडा में वायु रही सबसे स्वच्छ

Wed, 24 Feb 2021 01:59 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
वायु प्रदूषण (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बढ़ते तापमान व हवा की कम होती रफ्तार का असर दिल्ली-एनसीआर की वायु गुणवत्ता पर पड़ रहा है। इस वजह से हवा की स्थिति अभी खराब श्रेणी में बनी हुई है। एनसीआर में शामिल केवल गाजियाबाद की हवा अभी भी बहुत खराब श्रेणी में बनी हुई है। अगले 48 घंटों में हवा की स्थिति यही रहेगी। इसके बाद हवा की रफ्तार बढ़ने से वायु गुणवत्ता में सुधार होने की संभावना बताई जा रही है। 

विज्ञापन


केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, मंगलवार को राजधानी का औसत वायु गुवणत्ता सूचकांक 250 दर्ज किया गया। वहीं, गाजियाबाद की हवा 320 के साथ सबसे खराब दर्ज की गई। यदि एनसीआर के आंकड़ें देखे तो नोएडा की हवा दिल्ली- एनसीआर के शहरों में सबसे बेहतर रही है। सफर के अनुसार, अगले दो दिन बाद वेंटिलेशन इंडेक्स का साथ देने व हवा की रफ्तार बढ़ने की वजह से हवा साफ होगी। पिछले 24 घंटों में हवा में पीएम 10 का स्तर 223 व पीएम 2.5 का स्तर 103 माइक्रोग्राम प्रतिघन मीटर दर्ज किया गया। 
विज्ञापन


दिल्ली-एनसीआर के आंकड़े
दिल्ली-250
फरीदाबाद-296
गाजियाबाद-320
ग्रेटर नोएडा-253
गुरुग्राम-241
नोएडा-214

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें