फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Air Pollution Level: दिल्ली ने ओढ़ी धुंध की चादर, बुधवार की सुबह औसत वायु गुणवत्ता 200 के अंदर दर्ज

Wed, 18 Nov 2020 02:58 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
दिल्ली वायु प्रदूषण स्तर: दिल्ली में धुंध की चादर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

दिल्ली मेें दिवाली के बाद हुई बारिश ने यहां की वायु गुणवत्ता में सुधार किया है। अक्तूबर के अंत से लेकर दिवाली तक जिस तरह से दिल्ली-एनसीआर की हवा गंभीर श्रेणी में बनी हुई थी उससे निकलकर अब राजधानी और आसपास के इलाकों की वायु गुणवत्ता मॉडरेट से लेकर खराब श्रेणी में आ गई है। जिससे लोगों को काफी राहत मिली है। हालांकि बढ़ती ठंड अब लोगों को परेशान कर रही है।

विज्ञापन


मंगलवार को कैसा था हाल

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मंगलवार को वायु गुणवत्ता में सुधार हुआ और यह 'मध्यम' श्रेणी में आ गया । इससे पहले बारिश और तेज हवा चलने के कारण प्रदूषण के स्तर में गिरावट दर्ज की गई। अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मोबाइल ऐप ‘समीर’ के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मंगलवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक 168 दर्ज किया गया है जो 'मध्यम' श्रेणी में आता है । यह सोमवार के 221 के मुकाबले बेहतर है जो 'खराब' श्रेणी में आता है।

विज्ञापन


वायु गुणवत्ता की निगरानी करने वाले पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के ‘सफर’ ने कहा है कि यह सुधार कुछ समय के लिए हैं और गुरुवार को यह दोबारा 'खराब' श्रेणी में पहुंच जाएगा। राजधानी में रविवार को औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 435 जबकि शनिवार को 414 दर्ज किया गया था ।

शून्य से 50 के बीच वायु गुणवत्ता सूचकांक को अच्छा, 51 से 100 के बीच संतोषजनक, 101 से 200 बीच 'मध्यम', 201 से 300 के बीच 'खराब', 301 से 400 के बीच 'बहुत खराब' और 401 से 500 के बीच को 'गंभीर' माना जाता है। सफर के अनुसार सोमवार की सुबह दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक 'मध्यम' श्रेणी में था।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें