फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: खराब श्रेणी में पहुंची वायु गुणवत्ता, अगले कुछ दिनों में हो सकता है सुधार

Sun, 11 Oct 2020 03:03 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
दिल्ली में प्रदूषण - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

दिल्ली की वायु गुणवत्ता का स्तर एक बार फिर गिरने लगा है। रविवार सुबह वायु गुणवत्ता खराब श्रेणी में रही और हवा के रुख में बदलाव के चलते आगामी कुछ दिनों में इसमें थोड़ा सुधार होने की संभावना है।

विज्ञापन


सुबह 10:30 बजे शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 218 रहा, जबकि जहांगीरपुरी का सूचकांक 283 रहा, जहां पूरी दिल्ली में प्रदूषण का स्तर सबसे अधिक रहा है।

इससे पहले शनिवार को 24 घंटे का औसत एक्यूआई 221 रहा था, जो खराब श्रेणी में आता है। गौरतलब है कि 0 से 50 तक के एक्यूआई को 'अच्छा', 51 से 100 को 'संतोषजनक', 101 से 200 को 'मध्यम', 201 से 300 को 'खराब', 301 से 400 को 'बहुत खराब' और 401 से 500 को 'गंभीर' माना जाता है।
विज्ञापन


वायु गुणवत्ता पर नजर रखने वाली पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय की एजेंसी 'सफर' ने कहा कि सोमवार तक एक्यूआई के 'मध्यम' श्रेणी में पहुंचने की संभावना है।एजेंसी ने कहा कि पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में पराली जलाए जाने की खबरें मिली हैं, जिससे रविवार को दिल्ली की वायु गुणवत्ता प्रभावित होने की संभावना है।
विज्ञापन


एजेंसी ने कहा कि हवा का रुख बदलकर पूर्व की ओर होगा और इससे पराली जलाए जाने का प्रभाव कम हो जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें