फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली के नबी करीम में 4 मंजिला इमारत ढही, तीन दिन पहले ही कराई गई थी खाली

Wed, 24 Jul 2019 03:13 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
दिल्ली के नबी करीम में इमारत गिरी - फोटो : ani
विज्ञापन

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के नबी करीम इलाके में एक पांच मंजिला(ग्राउंड+चार मंजिल) इमारत ढहने से अफरा-तफरी मच गई। हालांकि गनीमत यह रही कि इस हादसे में कोई घायल नहीं हुआ है क्योंकि इस इमारत के जर्जर होने की वजह से इसे तीन दिन पहले ही खाली करा लिया गया था।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि इस हादसे में इमारत के पास से गुजर रहे कुछ लोगों को बहुत मामूली चोट आई है। इस वक्त मौके पर पुलिस, फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियां और दिल्ली नगर निगम की टीमें मौजूद हैं और राहत बचाव के साथ ही मलबा हटाने का भी काम चल रहा है।

यह घटना सिंघाड़ा चौक की गली नंबर 15 के मकान नंबर 5803 की है। राहत बचाव के काम के चलते गली बंद कर दी गई है। तीन दिन पहले ही इस इमारत को खाली करा लिया गया था और बुधवार सुबह करीब 11.57 बजे यह इमारत भरभराकर गिर गई।
विज्ञापन
विज्ञापन



 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें