फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Crime: दिल्ली के सीलमपुर में फिर वारदात, युवक की गोली मारकर हत्या; लोगों में डर का माहौल...पुलिस पर सवाल

Mon, 28 Apr 2025 09:25 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

राजधानी दिल्ली में मौत का सिलसिला लगातार जारी है। एक बार फिर सीलमपुर में हत्या की वारदात सामने आई है। सीलमपुर के K ब्लॉक में देर रात एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीलमपुर इलाके में रविवार देर रात एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की शिनाख्त समीर (20) के रूप में हुई है। हत्या के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की। पुलिस ने हत्या के मामले में दो नाबालिग लड़कों को पकड़ लिया है।

विज्ञापन


दोनों से पूछताछ हुई तो एक आरोपी ने दावा किया है कि समीर आते-जाते उसकी बहन का पीछा कर उसे परेशान करता था। इसका बदला लेने के लिए उन्होंने हत्या कर दी। फिलहाल आरोपियों के पास से वारदात में इस्तेमाल तमंचा बरामद नहीं हो सका है। पुलिस उसको बरामद करने का प्रयास कर रही है।

सोमवार को पुलिस ने जीटीबी अस्पताल की मोर्चरी में पोस्टमार्टम कराकर समीर का शव परिजनों के हवाले कर दिया है। पुलिस इस बात का पता लगाने का प्रयास कर रही है कि नाबालिग सही बोल रहे हैं या नहीं। जांच के दौरान पुलिस को यह भी पता चला है कि तीन-चार दिन पहले समीर का कुछ लड़कों से झगड़ा भी हुआ था।पुलिस उपायुक्त हरेश्वर वी स्वमी ने बताया कि समीर अपने परिवार के साथ के-ब्लॉक, न्यू सीलमपुर में रहता था। इसके परिवार में पिता कमरुद्दीन, मां किश्वर के अलावा दो छोटे भाई व दो छोटी बहनें हैं। समीर तार की फैक्टरी में काम करता था। रविवार देर रात वह अपनी नानी के घर गया। इस बीच वह गली में दरवाजे पर बैठकर मोबाइल फोन देख था। तभी दो अज्ञात लड़कों ने उसके सीने में एक गोली मार दी। बाद में वह मौके से भाग गए। शोर-शराबा हुआ तो परिजन समीर को लेकर अस्पताल भागे।
विज्ञापन


वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस के अलावा क्राइम टीम और एफएसएल भी वहां पहुंच गई। मौके से साक्ष्य जुटाए गए। सीसीटीवी की पड़ताल हुई तो उसमें आरोपी भागते हुए मिले। इसके आधार पर पुलिस ने सोमवार को दो नाबालिग लड़कों को दबोच लिया।

नाबालिगों का दावा बहन को परेशान करता था समीर
पुलिस ने दोनों से पूछताछ की तो एक नाबालिग ने बताया कि समीर पिछले काफी समय से उसकी बहन को परेशान कर रहा था। बहन के विरोध करने के बावजूद आरोपी उसे रास्ते में रोकता था। इसका जब उसे पता चला तो उसने समीर की हत्या की योजना बनाई। नाबालिग ने अपने दूसरे नाबालिग दोस्त के साथ मिलकर एक तमंचे का इंतजाम किया और वारदात को अंजाम दिया। वारदात के बाद आरोपी वहां से भाग निकले। पुलिस इस बात का पता लगा रही है कि तीन-चार दिन पहले जिन लड़कों से समीर का झगड़ा हुआ था, वह यह ही थे या कोई और।

ये भी पढ़ें: Delhi : निर्माणाधीन मकान के सेप्टिक टैंक में गिरने से मकान मालिक की मौत, मलबा हटाते समय हुआ हादसा


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें