फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Murder: डीजे बजाने को लेकर विवाद में दो पक्षों के बीच विवाद, चाकू से वार कर नाबालिग की हत्या, दोस्त घायल

Sat, 28 Mar 2026 09:37 AM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

बाहरी जिला पुलिस उपायुक्त विक्रम सिंह ने बताया कि देर रात चाकूबाजी की घटना की जानकारी के बाद रानीबाग थाना पुलिस मौके पर पहुंची, तब तक परिवार वाले घायलों को पास के अस्पताल ले जा चुके थे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी दिल्ली के रानीबाग में एक शादी समारोह में डीजे बजाने को लेकर विवाद में दो पक्षों के बीच झगड़े में 17 साल के नाबालिग की हत्या कर दी गई, जबकि उसका दोस्त घायल हो गया। हमलावरों ने दोनों पर चाकू से हमला किया। मृतक की शिनाख्त निखिल यादव और घायल की पहचान सनी के रूप में हुई है। 

विज्ञापन


बाहरी जिला पुलिस उपायुक्त विक्रम सिंह ने बताया कि देर रात चाकूबाजी की घटना की जानकारी के बाद रानीबाग थाना पुलिस मौके पर पहुंची, तब तक परिवार वाले घायलों को पास के अस्पताल ले जा चुके थे। अस्पताल में डॉक्टरों ने निखिल को मृत घोषित कर दिया। उसके सीने पर चाकू के घाव था। 

पूछताछ में मृतक के दोस्त ने बताया कि निखिल अपने साथियों के साथ रानी बाग स्थित एक शादी समारोह में गया था। जहां उनका दूसरे कुछ लड़कों से विवाद हो गया और दूसरे पक्ष ने निखिल और सनी पर चाकू से हमला कर दिया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्जकर लिया। पुलिस ने रात में दबिश देकर मुख्य आरोपी समेत सात नाबालिगों को पकड़ लिया है और उनसे पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें