फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Murder: 20 रुपये न देने पर मारे थप्पड़... लाला ने बदले में शकील को पीटकर मार डाला

Mon, 15 Jan 2024 10:55 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दिल्ली में मामूली सी बात पर युवक की पीटकर हत्या करने का मामला सामने आया है। शकील नाम के शख्स ने आरोपी लाला से सिगरेट के लिए 20 रुपये मांगे थे। मना करने पर शकील ने उसे थप्पड़ मार दिए। इससे नाराज लाला ने रॉड से शकील पर हमला कर दिया। 
 
विज्ञापन
Delhi police demo - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश की राजधानी दिल्ली से सनसनीखेज खबर सामने आई है। यहां एक शख्स ने थप्पड़ मारने पर दूसरे की जान ले ली। हत्या के बाद आरोपी फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, मध्य दिल्ली में मामूली सी बात पर युवक की हत्या कर दी गई। नबी करीम की चिनोट बस्ती में सिगरेट के 20 रुपये न देने पर शकील (33) नामक युवक ने मोहिल उर्फ लाला की पिटाई कर दी। गुस्से में मोहित ने लोहे की रॉड से उस पर हमला कर दिया। 

बाद में आरोपी फरार हो गया। अस्पताल में शकील की मौत हो गई।  नबी करीम मामले में मूलरूप से झारखंड का रहने वाला शकील अपने दोस्तों के साथ नबी करीम इलाके में रहता था। वह छोटा मोटा काम करता था। 11 जनवरी की रात को वह अपने दोस्तों के साथ पार्टी करके लौट रहा था।
विज्ञापन


इस बीच नशे की हालत में वह चिनोट बस्ती गली नंबर-11 में पहुंचा। रास्ते में उसे एरिया में ही रहने वाला मोहित उर्फ लाला मिला। शकील ने लाला से सिगरेट के लिए 20 रुपये मांगे। मना करने पर शकील ने उसे थप्पड़ मार दिए। इस बात से नाराज होकर लाला ने पास पड़ी लोह की रॉड से शकील पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें