फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Murder: छह साल के बच्चे की गर्दन रेतकर हत्या, घटना के बाद से लापता बच्चे की मां पर कत्ल का शक; कई चर्चे

Sat, 07 Mar 2026 06:35 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

घरवालों ने घटना के बाद से लापता बच्चे की मां पर हत्या का शक जताया है। पुलिस ने हत्या का केस किया है। पुलिस बच्चे की मां की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
Delhi police - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रणहौला इलाके में बृहस्पतिवार को एक छह साल के बच्चे की गला रेतकर निर्मम हत्या का मामला सामने आया है। घरवालों ने घटना के बाद से लापता बच्चे की मां पर हत्या का शक जताया है। पुलिस ने हत्या का केस किया है। पुलिस बच्चे की मां की तलाश कर रही है। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कर परिजनों को सौंप दिया है।

विज्ञापन


मृतक बच्चे की शिनाख्त रणहौला मंगल बाजार निवासी लवकुश के रूप में हुई है। वह अपनी मां सरिता देवी, पिता पच्चू महतो और दो बहन व भाई के साथ रहता था। पिता बेलदारी का काम करते हैं। बृहस्पतिवार सुबह करीब 12 बजे रणहौला थाना पुलिस को मंगल बाजार स्थित निर्माणाधीन इमारत में लवकुश का खून से लथपथ हालत में शव पड़े होने की जानकारी मिली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर संजय गांधी अस्पताल की मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया। पुलिस ने क्राइम और फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया। टीम ने छानबीन कर साक्ष्य हासिल किए। मौके पर से रॉड और चाकू बरामद हुआ।

पूछताछ में परिवार वालों ने बताया कि घटना के बाद से लवकुश की मां सरिता देवी लापता है। रिश्तेदारों ने बताया कि मंगलवार शाम करीब साढ़े चार बजे लवकुश को उसकी मां लेकर गई थी। लेकिन उसके बाद से दोनों वापस नहीं आए। परिवार वालों का शक है कि इस हत्या के पीछे लवकुश की मां और उसके प्रेमी का हाथ हो सकता है। परिवार वालों का आरोप है कि महिला का किसी ट्रक चालक के साथ दोस्ती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें