फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: निगम सफाई कर्मियों की हड़ताल खत्म, मॉडल टाउन से उठने लगा कूड़ा

Sat, 06 Feb 2021 12:19 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी एजेंसी, नई दिल्ली
विज्ञापन
सफाईकर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
निगम के सफाई कर्मचारियों की हड़ताल खत्म हो गई है और मॉडल टाउन से कूड़ा उठने लगा है। उत्तरी दिल्ली नगर निगम की ओर से ये जानकारी शुक्रवार को हाईकोर्ट में दी गई। निगम ने कहा कि पूरी इलाके से दस दिनों में उठा लिया जाएगा।
विज्ञापन


न्यायमूर्ति संजीव सचदेवा की पीठ के समक्ष उत्तरी निगम की ओर से ये जानकारी दी गई। पीठ ने दो फरवरी को निगम को हड़ताल खत्म कराने और कूड़ा हटवाने के लिए शुक्रवार तक समय दिया था। पीठ ने ये निर्देश फेडरेशन ऑफ मॉडल टाउन एसोसिएशन की याचिका पर दिया था। याचिका में कहा गया था कि निगम कर्मचारी जानबूझकर तीन सप्ताह से अनुपस्थित हैं और सफाई की अपनी ड्यूटी पूरी नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन


याची ने ये भी कहा था कि सफाई कर्मी कूड़े से भरे ट्रक लाकर रिहायशी इलाके, बाजार और सड़कों पर गंदगी फैला रहे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें