फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: मुख्तार अब्बास बोले- अटल बिहारी वाजपेयी ने लोकतंत्र को ताकत दी

सार

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी देश के मूर्धन्य राजनेता और राजनीति के अजातशत्रु थे। उन्होंने भारत को परमाणु शक्ति संपन्न बनाया।
विज्ञापन
मुख्तार अब्बास नकवी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी देश के मूर्धन्य राजनेता और राजनीति के अजातशत्रु थे। उन्होंने भारत को परमाणु शक्ति संपन्न बनाया। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजनाएं दीं। वे कहा करते थे कि मन से कोई बड़ा नहीं होता है, अटलजी की कविताओं में जीवन का सार दिखता है। उनके जीवनी से बहुत कुछ सीखने को मिलता है।

विज्ञापन


कार्यकर्ताओं से वे आसानी घुलमिल जाते थे। देश को परमाणु शक्ति संपन्न बनाने वाले पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी ने लोकतंत्र को ताकत दी। यह बातें पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहीं। मौका था भारतीय बौद्ध संघ की तरफ से एनडीएमसी सभागार में उनकी जयंती पर आयोजित कार्यक्रम का।

कार्यक्रम का आयोजन बौद्ध संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष भंते संघप्रिय राहुल की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। आयोजित समारोह में देशभर के बौद्ध भिक्षुओं ने भाग लिया और उन्हें याद किया। इस मौके पर केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, अल्पसंख्यक आयोग के चेयरमैन इकबाल सिंह लालपुरा, प्रदेश भाजपा पूर्व अध्यक्ष आदेश कुमार गुप्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें