दिल्ली के सातों सांसद अपने एक साल के कार्यकाल में फेल हो गए। चुनाव के दौरान उन्होंने रात्रि प्रवास कर दावा किया कि झुग्गी के बदले मकान देंगे। जहां झुग्गी वहीं मकान का वादा किया। अब उन्हीं झुग्गी को तोड़ रहे हैं। महिलाओं को 2500 रुपये देने का वादा किया वह भी नहीं दे पाए हैं। अब सातों सांसद दिल्ली के लोगों से छुप रहे हैं। कानून व्यवस्था को लेकर भी दिल्ली सरकार पर सवाल उठ रहे हैं। शनिवार को ही नौ साल की बच्ची से हैवानियत भी दुखत है। -
सौरभ भारद्वाज, प्रदेश संयोजक, आम आदमी पार्टी दिल्ली
भाजपा का एक साल झूठ का पुलिंदा : कांग्रेस
केंद्र सरकार दिल्ली के लिए क्या लेकर आई, इसका जवाब जनता सड़कों की बदहाली, बस स्टॉप और अस्पतालों की हालत देखकर खुद देख सकती है। जनता के मुद्दों पर पूरी तरह फेल साबित हुई है। पिछले एक वर्ष का आंकलन करे तो दिल्ली में केंद्र की यमुना सफाई योजना दिल्ली में विफल रही। कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई और क्राइम रेट बढ़ा है। केंद्र के अस्पतालों में जांच मशीनों, डॉक्टर, नर्स और स्टाफ की कमी को पूरा करने में विफल रही।
-देवेंद्र यादव, अध्यक्ष, दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी