फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi : लखनऊ रेलवे स्टेशन पर निर्माण कार्य से 75 से अधिक ट्रेनें होंगी प्रभावित, आज बदलेगा 41 का प्लेटफार्म

Fri, 16 May 2025 02:19 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली

सार

विभिन्न रूट पर चलने वाली करीब 41 ट्रेनें प्लेटफार्म नंबर 4 की जगह अन्य प्लेटफार्म से संचालित होंगी।  वहीं, प्लेटफार्म नंबर 5 से संचालित होने वाली 27 ट्रेनों का प्लेटफार्म भी बदला गया है।
विज्ञापन
demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ रेलवे स्टेशन पर निर्माण कार्य के लिए दिल्ली में कई ट्रेनों के प्लेटफार्म नंबर में बदलाव किया है। विभिन्न रूट पर चलने वाली करीब 41 ट्रेनें प्लेटफार्म नंबर 4 की जगह अन्य प्लेटफार्म से संचालित होंगी।  वहीं, प्लेटफार्म नंबर 5 से संचालित होने वाली 27 ट्रेनों का प्लेटफार्म भी बदला गया है। इसके अलावा कई ट्रेनें परिवर्तित रूट से भी चलेंगी। इनमें दिल्ली के स्टेशनों से भी संचालित होने वाली कई ट्रेनें शामिल है।

विज्ञापन


शुक्रवार को ट्रेन संख्या 22541 बनारस-आनंद विहार टर्मिनल प्लेटफार्म नंबर 4 की जगह 7 से संचालित होगी। इसके अलावा ट्रेन संख्या 15057 गोरखपुर जंक्शन-आनंद विहार टर्मिनल प्लेटफार्म नंबर 4 की जगह 5 से और ट्रेन संख्या 12211 मुजफ्फरपुर जंक्शन-आनंद विहार टर्मिनल प्लेटफार्म 7 से संचालित होगी। ट्रेन संख्या इसी तरह ट्रेन संख्या 20503 डिब्रूगढ़-नई दिल्ली प्लेटफार्म नंबर 4 की जगह 6 से वहीं ट्रेन संख्या 14003 मालदा टाउन-नई दिल्ली ट्रेन संख्या 12876 आनंद विहार-पुरी भी प्लेटफार्म नंबर 5 से संचालित होगी। 

इसके अलावा ट्रेन संख्या 15025 मऊ जंक्शन-आनंद विहार टर्मिनल और ट्रेन संख्या 12391 राजगीर-नई दिल्ली प्लेटफार्म नंबर 5 से संचालित होगी। ट्रेन संख्या 12392 नई दिल्ली-राजगीर, ट्रेन संख्या 1325 आनंद विहार-दानापुर प्लेटफार्म नंबर 7 से संचालित होगी। ट्रेन संख्या 14308 बरेली-प्रयागराज संगम प्लेटफार्म नंबर 6 से और ट्रेन संख्या 22412 आनंद विहार-नाहरलगुन, ट्रेन संख्या 22540 आनंद विहार-मऊ जंक्शन, ट्रेन संख्या 12557 मुजफ्फरपुर-आनंद विहार प्लेटफार्म 5 से संचालित होगी। 
विज्ञापन


इसके अलावा कई ट्रेन प्लेटफार्म-5 से 9 जुलाई तक परिवर्तित प्लेटफार्म से संचालित होगी। ये ट्रेनें लंबी अवधि के लिए परिवर्तित प्लेटफार्म से संचालित की जाएगी। इनमें मुख्य रूप से ट्रेन संख्या 12595 गोरखपुर-आनंद विहार टर्मिनल और ट्रेन संख्या 12571 गोरखपुर-आनंद विहार प्लेटफार्म नंबर 4 की जगह 5 से भी संचालित होगी। 

इसी तरह 17 मार्च से 9 जुलाई के बीच ट्रेन संख्या 12595 गोरखपुर-आनंद विहार, ट्रेन संख्या 12571 गोरखपुर-आनंद विहार प्लेटफार्म नंबर 4 की जगह 5 से संचालित होगी। ट्रेन संख्या 15558 आनंद विहार-दरभंगा प्लेटफार्म नंबर 7 से और ट्रेन संख्या 22425 अयोध्या कैंट-आनंद विहार प्लेटफार्म नंबर 7 से चलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें