फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: भलस्वा डेयरी इलाके में बदमाशों ने गोली मारकर की व्यक्ति की हत्या, जांच में जुटी पुलिस  

Tue, 15 Dec 2020 09:35 PM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

भलस्वा डेयरी इलाके में सोमवार रात बदमाशों ने एक शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की शिनाख्त आस मोहम्मद (40) के रूप में हुई है। तीन गोली मारने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। राहगीरों ने मामले की सूचना आस मोहम्मद के परिजनों को दी।

विज्ञापन


परिवार उन्हें  बाबू जगजीवन राम अस्पताल लेकर पहुंचा तो उसकी सांसें चल रही थी। कुछ ही देर में आस मोहम्मद ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के अलावा आस मोहम्मद के मोबाइल की कॉल डिटेल से मामले की जांच में जुटी है। परिजनों का दावा है कि आस मोहम्म्द की किसी से कोई रंजिश नहीं थी।

पुलिस के मुताबिक आस मोहम्मद परिवार के साथ जैन कालोनी, राजीव नगर में रहता था। इसके परिवार में पत्नी और तीन बेटियां हैं। एक बेटी की आस मोहम्मद शादी कर चुका है। बाकी दोनों बेटियां अभी छोटी हैं। परिजनों ने बताया कि आस मोहम्मद सड़क बनाने वाले रोड रोलर चलाने का काम करता था। सोमवार रात को खाना खाने के बाद वह दवाई लेने की बात कर घर से निकला था। इसके बाद उसने पास के एक डॉक्टर के यहां से दवाई ले भी ली। इस बीच बाइक सवार तीन अज्ञात युवकों ने उसे बेहद नजदीक से तीन गोलियां मारी। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए। मामले की सूचना आस मोहम्मद के परिवार को दी गई।
विज्ञापन


अस्पताल ले जाने पर उसे मृत घोषित कर दिया गया। परिजनों का कहना है कि आस मोहम्मद बेहद मिलनसार थे। उनकी किसी से कोई रंजिश नहीं थे। पता नहीं किसने उनकी हत्या की। परिवार में अकेला आस मोहम्मद ही कमाने वाला था। अब उसके परिवार का क्या होगा, सभी को यह चिंता सता रही है। पुलिस ने मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद आस मोहम्मद का शव सौंप दिया। पुलिस आरोपियों की पहचान कर उन तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें