एक अक्तूबर 2020 को किशोरी के पिता की मौत हो गई। इसके बाद डिप्रेशन का शिकार किशोरी का स्कूल भी छूट गया। फिलहाल वह नेशनल ओपन स्कूल से पढ़ाई कर रही थी। इसके बाद पूरा घटनाक्रम हुआ। मौजूदा समय में पीड़िता सदमे से उभर नहीं पा रही है।
पिता की मौत के बाद किशोरी डिप्रेशन का शिकार हो गई थी। इस दौरान दिल्ली सरकार के महिला एवं बाल विकास विभाग में कार्यरत उपनिदेशक प्रेमोदय खाका हमदर्दी जताकर उसे अपने घर बुराड़ी ले आया। उसका कहना था कि बच्चों के साथ किशोरी का मन बहल जाएगा, लेकिन किसी को पता नहीं था कि किशोरी को अपने घर ले जाने की उसकी मंशा क्या है।
विज्ञापन
आरोपी प्रेमोदय खाका ने अपने घर लाने के कुछ ही दिनों बाद किशोरी की अस्मत लूटना शुरू कर दी। नवंबर 2020 से लेकर फरवरी 2021 तक यह सिलसिला चलता रहा। आरोपी मुंहबोला मामा बनकर डरा-धमकाकर दुष्कर्म करता रहा। इस दौरान पीड़िता तिल-तिल घुटती रही। किसी तरह अप्रैल 2021 में वह जिद करके अपनी मां के साथ वापस घर आ गई।
इस दौरान उसकी तबीयत बिगड़ती ही चली गई। मां इधर-उधर उसका इलाज करवाती नहीं, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। सात अगस्त को पीड़िता को पैनिक अटैक आया तो उसे सेंट स्टीफन अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान हुई काउंसलिंग में पीड़िता ने अपने दिल के राज खोले और मामले का खुलासा हुआ।
विज्ञापन
एक परिजन ने बताया कि पीड़िता और उसका परिवार झारखंड का रहने वाला है। फिलहाल यह लोग उत्तर-पूर्वी दिल्ली के न्यू उस्मानपुर में रह रहे हैं। माता-पिता दोनों ही प्रिंसिपल थे। किशोरी के जन्म से पहले वर्ष 2002 में परिवार बुराड़ी स्थित चर्च जाता था। वहां इनकी मुलाकात आरोपी प्रेमोदय खाका से हुई।
वह भी झारखंड का रहने वाला है। दोनों परिवार भी एक ही जाति के हैं, इसलिए इनकी नजदीकियां बढ़ गईं। आरोपी पीड़िता की मां को बहन कहने लगा। दोनों परिवारों का एक-दूसरे के घर आना जाना रहा। इस बीच 2006 में किशोरी का जन्म हुआ। बाद में आरोपी के कहने पर ही परिवार ने उत्तरी दिल्ली के एक स्कूल में उसका दाखिला करवाया।
पिता की मौत के बाद डिप्रेशन का शिकार किशोरी का स्कूल छूटा
एक अक्तूबर 2020 को किशोरी के पिता की मौत हो गई। इसके बाद डिप्रेशन का शिकार किशोरी का स्कूल भी छूट गया। फिलहाल वह नेशनल ओपन स्कूल से पढ़ाई कर रही थी। इसके बाद पूरा घटनाक्रम हुआ। मौजूदा समय में पीड़िता सदमे से उभर नहीं पा रही है। डॉक्टर इलाज में लगे हैं। किसी भी परिजन को यकीन नहीं हो रहा है कि प्रेमोदय ऐसी हरकत कर सकता है। अब परिवार ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
मुख्य सचिव ने उपनिदेशक को किया निलंबित
दोस्त की नाबालिग बेटी से दुष्कर्म करने वाले दिल्ली सरकार के महिला एवं बाल विकास विभाग में कार्यरत उपनिदेशक प्रेमोदय खाका को मुख्य सचिव नरेश कुमार ने निलंबित कर दिया है। मामला प्रकाश में आने के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार सुबह अधिकारी को निलंबित करने की सिफारिश की थी।
सीएम की सिफारिश के बाद मुख्य सचिव ने प्रेमोदय के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। उन पर केंद्रीय सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण और अपील) नियम 1965 के नियम 10 के उपनियम (1) के तहत कार्रवाई की गई है। साथ ही आदेश में कहा गया है कि निलंबन अवधि के दौरान प्रेमोदय मुख्यालय में ही रहेंगे। बिना बताए या पूर्वानुमति प्राप्त किए बिना आरोपी अधिकारी मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे।
वहीं नए मंत्री के कार्यभार संभालने के बाद वह ऑफिस नहीं जा रहे थे, जबकि अन्य अधिकारियों के अनुसार, 29 मार्च 2022 को तत्कालीन महिला एवं बाल विकास विभाग मंत्री कैलाश गहलोत के कहने पर आरोपी अधिकारी प्रेमोदय को मंत्री का ओएसडी का अतिरिक्त पद दिया गया था। वहीं इस साल विभाग की मंत्री की जिम्मेदारी आतिशी को मिली।
मंत्री बदलने के साथ ही मंत्री के ओएसडी को हटाने के प्रस्ताव को मंजूर किया गया। उस समय आरोपी प्रेमोदय महिला एवं बाल विकास विभाग में उपनिदेशक के पद के साथ ओएसडी की जिम्मेदारी निभा रहे थे। 13 मार्च 2023 को विभाग की तरफ से आदेश जारी कर उन्हें ओएसडी के पद से हटा दिया गया था और उन्हें अपने विभाग में वापस जाने का आदेश दिया गया था।
सूत्रों का कहना है कि आरोपी अधिकारी के खिलाफ शिकायत मिलने के बाद उपराज्यपाल कार्यालय और दिल्ली सरकार हरकत में आए और उक्त अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की। इससे पहले मुख्यमंत्री ने ऐसे अधिकारी को तुरंत हटाने की मांग की थी।
आप ने दुष्कर्म की दुष्कर्म की घटना की निंदा की
आम आदमी पार्टी ने किशोरी के साथ हुई दुष्कर्म की घटना की कड़ी निंदा की है। पार्टी ने कहा है कि इस तरह की घटना झकझोर कर देने वाली होती है। वहीं, आप ने भाजपा से पूछा है कि जब 13 अगस्त को एफआईआर दर्ज हो गई थी तो दिल्ली पुलिस ने आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार क्यों नहीं किया। पुलिस ने किसके दबाव में ऐसे घृणित कार्य के आरोपी अधिकारी को बचाया? आप ने इन सब मामलों को लेकर विस्तृत जांच की मांग की हैं। वही आप ने कहा कि इस मामले की जानकारी होने पर दिल्ली सरकार ने तुरंत आरोपी अधिकारी के खिलाफ निलंबन आदेश जारी कर दिया।