फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केजरीवाल ने मनीष सिसोदिया से वापस ली अहम जिम्मेदारी, सौंपा नया विभाग

Thu, 20 Jul 2017 03:01 PM IST
marujala.com- Presented By: पूजा त्रिपाठी
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया सहित अन्य मंत्रियों के विभाग में बदलाव किया गया है। अरविंद केजरीवाल ने मनीष सिसोदिया को पर्यटन विभाग की ज़िम्मेदारी सौंपी है।
विज्ञापन


इससे पहले यह विभाग जल मंत्री राजेंद्र गौतम के पास था। वहीं, उप-मुख्यमंत्री से राजस्व विभाग और को-ऑपरेटिव सोसाइटीज़ के रजिस्ट्रार का प्रभार वापस ले लिया गया है।

न्यूज़ एजेंसी पीटीआई के मुताबिक ने सूत्रों ने बताया कि अरविंद केजरीवाल सरकार में विभागों की ज़िम्मेदारियों में बदलवा से आम आदमी पार्टी की बदलती प्राथमिकताएं जाहिर होती है। सूत्रों के अनुसार, परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत को राजस्व विभाग और गौतम को को-ऑपरेटिव सोसाइटीज़ के रजिस्ट्रार प्रभार दिया गया है। 
विज्ञापन


एक अधिकारी ने कहा, शिक्षा और स्वास्थ्य के साथ-साथ पर्यटन भी 'आप' सरकार की प्राथमिकताओं में होगा। इसके अलावा सरकार की ग्रामीण दिल्ली के विकास को एजेंडे शामिल करने की भी योजना है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें