दिल्ली के शहरी विकास मंत्री सौरभ भारद्वाज ने आदेश का पालन नहीं करने पर वरिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिये हैं। डीयूएसआईबी के सीईओ को निर्देश दिया कि वह तीन वरिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ उचित कार्रवाई करें। जिन्होंने बेघर आश्रयों का निरीक्षण करने के लिए मंत्री के निर्देश का पालन नहीं किया।
बीती 10 जून को मंत्री सौरभ भारद्वाज ने डीयूएसआईबी के सीईओ को निर्देश दिया कि वे तीन वरिष्ठ अधिकारियों को नियुक्त करें। ताकि प्रत्येक दिन कम से कम पांच बेघर आश्रयों का औचक निरीक्षण करें और 18 जून तक कमी को लेकर रिपोर्ट पेश की जाए।
सौरभ ने निर्देश दिया था कि वे आश्रय गृहों में वाटर डिस्पेंसर और वाटर बेस्ड एयर कूलर की व्यवस्था सुनिश्चित करें। 90 आश्रय गृहों की रिपोर्ट 18 जून 2024 तक पेश करने के लिए कहा था। लेकिन अधिकारियों ने कोई रिपोर्ट नहीं दी।