फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jyotish Maha Kumbh: ज्योतिष विज्ञान को ताकत देने के लिए दिल्ली सरकार करेगी काम, मंत्री कपिल मिश्रा बोले

Mon, 04 Aug 2025 12:05 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

Jyotish Maha Kumbh In Hindi: अमर उजाला माय ज्योतिष महाकुंभ में दिल्ली सरकार के संस्कृति मंत्री कपिल मिश्रा भी पहुंचे। मंत्री कपिल मिश्रा ने अमर उजाला माय ज्योतिष महाकुंभ में आए ज्योतिषाचार्यों का सम्मान किया।
विज्ञापन
दिल्ली मंत्री कपिल मिश्रा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विज्ञापन

ज्योतिष महाकुंभ के तीसरे सत्र में दिल्ली सरकार के कला, संस्कृति एवं पर्यटन विभाग मंत्री कपिल मिश्रा ने कहा कि ज्योतिष कभी लुप्त नहीं होगा। बड़े-बड़े विद्वानों ने इसकी पताका अपने हाथ में ले रखी है। ज्योतिष विज्ञान को ताकत देने के लिए दिल्ली सरकार काम करेगी।

कपिल मिश्रा के मुताबिक, उनका ज्योतिष से गहरा नाता रहा है। आप सरकार में रहने के दौरान एक ज्योतिषी ने बताया था कि छह महीने में उनका घर बदलने वाला है। पार्टी बदलने पर मंत्री बनने का योग हैं। उस समय उन्हें यकीन नहीं था लेकिन आगे खुद ही उस सरकार से दो-दो हाथ कर रहे थे। छह माह बाद वे भाजपा में थे और आज दिल्ली सरकार के मंत्री के रूप में काम करने का मौका मिला है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वे ज्योतिष को दिनचर्या का हिस्सा मानते हैं। ज्योतिष एक विज्ञान है जिसके लिए भगवती की कृपा भी जरूरी है। ज्योतिषाचार्यों का काम भी कठिन है। उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद देशभर से आए विद्वान ज्योतिषाचार्यों के साथ अपनी मौजूदगी को अपना अहोभाग्य बताया। साथ ही, उन्होंने कार्यक्रम में आमंत्रित करने के लिए अमर उजाला को धन्यवाद दिया।

कपिल मिश्रा ने ज्योतिषियों को मंच से सम्मानित भी किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि इन विद्वानों को सम्मानित करने की उनकी हैसियत नहीं लेकिन वे अमर उजाला की ओर से दिए गए इस दायित्व को निभाकर गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। वे ज्योतिष को ताकत देने के लिए दिल्ली सरकार की तरफ से हर प्रकार का सहयोग करेंगे।

ये भी पढ़ें: Jyotish Maha Kumbh LIVE: अमर उजाला माय ज्योतिष महाकुंभ में चर्चा जारी, अनुपम कपिल ने बताई अंकशास्त्र की महत्ता

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें