फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: मंदिर की रेलिंग तोड़ने को लेकर रार, आतिशी बोलीं- धार्मिक स्थलों को तोड़ने का आदेश वापस लें एलजी

Thu, 22 Jun 2023 10:09 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली

सार

आतिशी ने कहा कि मंदिरों व अन्य धार्मिक स्थलों के साथ लोगों की आस्था जुड़ी होती है। उन्होंने राज्यपाल से आग्रह किया कि धार्मिक स्थलों को तोड़ने का फैसला वापस लिया जाए।
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के मंडावली में शिव मंदिर की रेलिंग तोड़ने को लेकर दिल्ली की शिक्षा मंत्री आतिशी ने उपराज्यपाल वीके सक्सेना को पत्र लिखा है। इसमें धार्मिक स्थल को तोड़ने पर रोक लगाने को कहा। मंत्री ने पत्र में कहा कि उन्हें पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों से 14 धार्मिक स्थलों, जिसमें 11 मंदिर व तीन मजार के तोड़ने का पत्र मिला है।

विज्ञापन

इनको तोड़ने का प्रस्ताव तत्कालीन गृह मंत्री मनीष सिसोदिया के पास रिलीजियस कमेटी के जरिए आया था, उस दौरान भी मनीष सिसोदिया ने विरोध जताया था। उन्होंने कहा था कि मंदिर तोड़ने के बदले प्रोजेक्ट्स का नक्शा बदल देना चाहिए। 

 

आतिशी ने कहा कि मंदिरों व अन्य धार्मिक स्थलों के साथ लोगों की आस्था जुड़ी होती है। उन्होंने राज्यपाल से आग्रह किया कि धार्मिक स्थलों को तोड़ने का फैसला वापस लिया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें