फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Greater Noida: पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर टोल मांगने पर महिलाकर्मी से मारपीट, वारदात CCTV कैमरे में हुई कैद

Thu, 22 Jun 2023 09:24 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, दादरी (संवाद)

सार

टोलकर्मी ने टोल शुल्क मांगा तो कार चालक ने हरियाणा पुलिस में तैनात ताऊ का आईकार्ड दिखाकर शुल्क देने से इन्कार कर दिया। टोलकर्मी ने जब आईकार्ड के बारे में पूछताछ की तो कार सवार आरोपी अभद्रता करने लगे। 
विज्ञापन
मारपीट का सीसीटीवी फुटेज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्रेटर नोएडा में पेरिफेरल एक्सप्रेसवे के अकबरपुर स्थित टोल प्लाजा पर टोल शुल्क मांगने पर महिला कर्मचारी के साथ अभद्रता और मारपीट की गई। वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। मामले की तहरीर कोतवाली पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि टोल प्लाजा पर अनूपशहर निवासी वंदिता तैनात है। गुरुवार सुबह करीब नौ बजे पलवल की तरफ से एक कार टोल प्लाजा पहुंची। कार में दो महिलाएं समेत चार लोग थे। वंदिता ने टोल शुल्क मांगा तो कार चालक ने हरियाणा पुलिस में तैनात ताऊ का आईकार्ड दिखाकर शुल्क देने से इन्कार कर दिया। टोलकर्मी ने जब आईकार्ड के बारे में पूछताछ की तो कार सवार आरोपी अभद्रता करने लगे। वहीं टोलकर्मी के विरोध करने पर कार में सवार महिलाओं ने मारपीट शुरू कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें