फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब एक नया कीर्तिमान स्थापित करने जा रही है दिल्ली मेट्रो, हुआ समझौता

Tue, 18 Apr 2017 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सौर ऊर्जा से दौड़ेगी फेज तीन की मेट्रो 
- डीएमआरसी ने सौर ऊर्जा खरीदने के लिए आरयूएमएस से किया करार 
अमर उजाला ब्यूरो      
नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में निर्माणाधीन मेट्रो फेज तीन के ट्रैक पर ट्रेनें सौर ऊर्जा से दौड़ेगी। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने इसके लिए रीवा अल्ट्रा मेगा सोलर लिमिटेड (आरयूएमएस) के साथ समझौता किया है।
विज्ञापन


यह कंपनी सोलर एनर्जी कार्पोरेशन ऑफ इंडिया (एसईसीआई) के साथ मिलकर मध्य प्रदेश के रीवा में 750 मेगावाट का सोलर पावर प्लांट लगा रही है। प्लांट जून 2018 से ऑपरेशनल हो जाएगा।

डीएमआरसी की ओर से देश में अब तक के सबसे बड़े सोलर पावर परचेज समझौते के दौरान केंद्रीय शहरी विकास मंत्री वेंकैया नायडू और केंद्रीय ऊर्जा मंत्री पीयूष गोयल और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


डीएमआरसी ने पवार परचेज और कोऑर्डिनेशन समेत कुल तीन समझौते किए जो कि 25 साल तक के लिए है। मेट्रो फेज तीन के लिए जरूरी ऊर्जा इसी सोलर पावर प्लांट से लेगी।
विज्ञापन

20 मेगावाट सोलर पावर का लक्ष्य

डीएमआरसी खुद अप्रैल 2016 से मेट्रो सोलर प्रोजेक्ट पर काम कर रही है। इस वर्ष के दिसंबर 2017 तक मेट्रो खुद 20 मेगावाट सोलर पावर का उत्पादन करने का लक्ष्य रखा है।

मेट्रो का 2020 तक 50 मेगावाट सोलर पावर उत्पादन का लक्ष्य रखा गया है, जिससे ऊर्जा की लागत कम की जा सके। साथ ही प्रदूषण भी कम किया जा सके।
     
सोलर एनर्जी उत्पादन को बढ़ाने के लिए मेट्रो ने अपने फेज तीन के स्टेशनों के डिजाइन में भी बदलाव किया है। जिससे स्टेशन के रुफटॉप पर सोलर प्लेट्स लगाकर सोलर पावर का उत्पादन कर स्टेशनों पर उसका इस्तेमाल किया जा सके।       
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें