फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘जापानी गुड़िया’ खत्म करेगी हाइवे से आतंक!

Fri, 09 May 2014 11:51 PM IST
कुंदन तिवारी/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
‘जापानी गुड़िया’ के नाम से जानी जाने वाली दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) की मेट्रो रेल सेवा शहर में दिसंबर से शुरू होने वाली है। इसकी शुरुआत के बाद बदरपुर और वाईएमसीए की ओर जाने के लिए ऑटो पर निर्भरता नाम मात्र की रह जाएगी।
विज्ञापन


जनता उम्मीद कर रही है कि इसके साथ ही ऑटो वालों का आतंक खत्म होगा। हाइवे पर दोनों ओर कंपनियां हैं, जिनमें काम करने आने-जाने के लिए इस समय ऑटो ही सहारा है, क्योंकि सिटी बसों का तो पता ही नहीं होता कि वह कब आएंगी और कहां खराब हो जाएंगी।

सुबह शाम महिलाएं व लड़कियां ऑटो का इस्तेमाल कर काम पर जाती हैं। इसके अलावा दिल्ली आने-जाने वाले हजारों लोग बदरपुर तक ऑटो का इस्तेमाल करते हैं।

मेट्रो से समय और धन की भी होगी बचत

अक्सर महिलाओं व लड़कियों को ऑटो चालकों की द्विअर्थी बातों को झेलना पड़ता है। जिसकी कई बार शिकायत भी हुई है। साथ ही जगह-जगह विवाद होता भी प्रतिदिन देखा जा सकता है। ऐसे में मेट्रो सेवा शुरू होते ही सबसे अधिक फायदा महिलाओं व लड़कियों को होगा।

मौजूदा समय में शहर से बदरपुर बॉर्डर तक आने जाने के लिए लोगों को 45 से 60 मिनट तक का समय लग जाता है। अगर जाम की स्थिति हुई तो यह समय 1:30 घंटे तक में भी तब्दील हो जाता है।

उस पर भी किराया 20 रुपये खर्च करना पड़ता है। लेकिन इस रास्ते मेट्रो सेवा शुरू होने के बाद बार्डर तक पहुंचने में मात्र 20 मिनट लगेगा। साथ ही एसी गाड़ी में खर्च लगेगा सिर्फ 17 रुपये।

प्रदूषण-जाम से मिलेगी निजात

बदरपुर तक आने जाने के लिए मौजूदा समय में लोगों के पास अपने साधन के अलावा केवल ऑटो सेवा ही विकल्प है। जिसका इस्तेमाल कर लोग बॉर्डर तक आते जाते हैं।

बदरपुर बॉर्डर तक जाम व प्रदूषण के बीच होकर गुजरना लोगों की मजबूरी बन गई है। जो उनकी सेहत को खराब करने का एक कारण बनती है।

समस्त हरियाणा ऑटो यूनियन के जिला अध्यक्ष वासदेव अहेरिया कहते हैं, मेट्रो सेवा शुरू होते ही हाइवे पर ऑटो वालों के लिए सवारियाें का संकट खड़ा हो जाएगा। ऐसे में कई अन्य प्वाइंट से सवारियों को मेट्रो स्टेशन पहुंचाने का खाका तैयार किया जा रहा है।

ये होंगे फरीदाबाद के मेट्रो स्टेशन

बदरपुर से लेकर वाईएमसीए तक चलने वाले मेट्रो में कुछ नौ स्टेशन होंगे।
1. सराय ख्वाजा
2. सेक्टर-28
3. एनएचपीसी
4. मेवला महराजपुर
5. बड़खल
6. ओल्ड फरीदाबाद
7. अजरौंदा-नीलम
8. न्‍यू टाउन-बाटा
9. वाईएमसीए-मुजेसर
विज्ञापन

क्‍या है प्रोजेक्ट की वर्तमान स्थिति

दिसंबर 2014 तक प्रोजेक्ट शुरू हो जाएगा। सितंबर से ट्रॉयल शुरू होगा। मौजूदा समय में कॉरिडोर का कार्य पूरा हो चुका है। निर्माण कंपनी स्टेशनों का काम पूरा करने में जुटी है। साथ ही ट्रैक के लिए वेल्डिंग का काम चल रहा है। जल्द ही बिछाने का काम शुरू होने वाला है।

बदरपुर वाईएमसीए मेट्रो कॉरिडोर-------13.875 किलोमीटर
बदरपुर -बीके तक ऑटो की संख्या-----12,000
काम समाप्त करने की डेडलाइन---------दिसंबर 2014
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें