एयरटेल दिल्ली हाफ मैराथन की वजह से रविवार को एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन को छोड़कर सभी मेट्रो स्टेशनों पर सुबह चार बजे से ही यात्रियों के लिए मेट्रो की सुविधा उपलब्ध होगी। इस आयोजन में राजधानी के अलग-अलग हिस्सों में पहुंचने वालों की सहूलियतों को ध्यान में रखते हुए दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने यह निर्णय लिया है।