फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: रविवार को सुबह चार बजे से यात्रियों के लिए शुरू होगी मेट्रो सेवा, यह है वजह

Sat, 19 Oct 2019 09:14 PM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
दिल्ली मेट्रो (फाइल फोटो) - फोटो : Social Media (File Photo)
विज्ञापन

एयरटेल दिल्ली हाफ मैराथन की वजह से रविवार को एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन को छोड़कर सभी मेट्रो स्टेशनों पर सुबह चार बजे से ही यात्रियों के लिए मेट्रो की सुविधा उपलब्ध होगी। इस आयोजन में राजधानी के अलग-अलग हिस्सों में पहुंचने वालों की सहूलियतों को ध्यान में रखते हुए दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने यह निर्णय लिया है।

विज्ञापन


बता दें कि सुबह चार बजे से छह बजे तक 20 मिनट के नियमित अंतराल पर इन स्टेशनों पर यात्रियों के लिए मेट्रो की सुविधा उपलब्ध होगी। इसके बाद रविवार के लिए तयशुदा वक्त के मुताबिक ही मेट्रो का संचालन होगा। अन्य दिनों की तरह एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाईन पर यात्रियों के लिए सुबह 4.45 से ही मेट्रो की सुविधा उपलब्ध रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें