फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान आंदोलन: कल भी दिल्ली से बाहर नहीं जाएगी मेट्रो, डीएमआरसी ने सुरक्षा कारणों से लिया फैसला

Thu, 26 Nov 2020 02:16 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
दिल्ली मेट्रो - फोटो : PTI
विज्ञापन
दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन(डीएमआरसी) ने गुरुवार को किसान आंदोलन के चलते फैसला लिया है कि शुक्रवार को दिल्ली मेट्रो एनसीआर के लिए अपनी सेवाएं बंद रखेगी। डीएमआरसी ने इसके लिए एडवाइजरी जारी की है। 
विज्ञापन

 

डीएमआरसी ने बताया कि शुक्रवार को एनसीआर से दिल्ली की ओर मेट्रो नहीं चलेगी। जबकि दिल्ली से एनसीआर की ओर मेट्रो परिचालन जारी रहेगा। डीएमआरसी ने कहा कि दोपहर 2 बजे से दिल्ली से एनसीआर जाने वाली मेट्रो सेवा उपलब्ध है। हालांकि, एनसीआर से दिल्ली के लिए मेट्रो सेवाओं पर सुरक्षा कारणों के चलते अगले नोटिस तक रोक लगी रहेगी। 

गुरुवार की तरह शुक्रवार को एनसीआर के इलाकों जैसे गाजियाबाद, नोएडा, गुरुग्राम और फरीदाबाद आदि में मेट्रो की सेवाएं स्थगित रहेंगी। डीएमआरसी ने पहले गुरुवार दोपहर 2.00 बेज तक एनसीआर में मेट्रो सेवाओं को स्थगित किया था। जिसके बाद अब यह फैसला शुक्रवार को भी लागू होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें