फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेट्रो फेस-4 की तीनों परियोजनाओं को मिली रफ्तार, तुगलकाबाद मेट्रो कॉरिडोर पर यू गर्डर लगाने हुए शुरू

Tue, 18 Aug 2020 01:50 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
तुगलकाबाद मेट्रो कॉरिडोर पर यू गर्डर लगाने का काम हुआ शुरू - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने फेस-4 के एरोसिटी-तुगलकाबाद कॉरिडोर पर यू गर्डर लगाने की शुरुआत कर दी। 22 किलोमीटर लंबे इस कॉरिडोर के 4.2 किलोमीटर के दायरे में संगम विहार, खानपुर-देवली, अंबेडकर नगर और साकेत-जी पर चार एलिवेटेड सहित कुल 15 मेट्रो स्टेशन होंगे।

विज्ञापन


इस सेक्शन के निर्माण के बाद महरौली-बदरपुर (एमबी) रोड, संगम विहार से साकेत तक सिग्नल फ्री हो जाएगा। इस कॉरिडोर पर एक रैंप तैयार किया जाएगा। एमबी रोड से लाल बहादुर शास्त्री मार्ग की तरफ यातायात की सुविधा के लिए एक अंडरपास का भी निर्माण किया जाएगा।

मेट्रो के कार्यकारी निदेशक (कॉरपोरेट कम्यूनिकेशन) अनुज दयाल का कहना है कि महामारी और लॉकडाउन में विपरीत परिस्थितियों में भी फेस-4 के तीनों कॉरिडोर पर निर्माण कार्यों को नई रफ्तार मिली है। सबसे पहले जनकपुरी वेस्ट से आरके आश्रम कॉरिडोर पर यू गार्डर लगाने की शुरुआत की गई। इसके बाद तुगलगाबाद-एरोसिटी और मौजपुर-मजलिस पार्क कॉरिडोर पर निर्माण कार्य जारी है। बाद में 28 मीटर लंबाई वाले यू-गर्डर्स लगाए जाएंगे जबकि नोएडा-ग्रेटर नोएडा सेक्शन पर 27 मीटर लंबे यू-गर्डर्स लगाए गए हैं।
विज्ञापन


यू गर्डर्स से ट्रैक बिछाना होगा आसान
यू-गर्डर्स प्री-टेंशन वाले यू-आकार के गर्डर्स होते हैं। इसके लगाने के बाद ट्रैक बिछाने का काम त्वरित गति से किया जा सकता है। गर्डर को कास्टिंग यार्ड में तैयार कर अलग अलग साइट पर भेजा जा सकता है। दुनिया भर में मेट्रो परियोजनाएं में फिलहाल इस तकनीक का उपयोग किया जा रहा है। इसके जरिये बेहतर गुणवत्ता के साथ निर्माण में समय की भी बचत होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें