फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

31 अक्तूबर से दौड़ेगी त्रिलोकपुरी और शिव विहार के बीच मेट्रो, सीएमआरएस ने दी मंजूरी

Fri, 26 Oct 2018 07:50 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
delhi metro - फोटो : जी पॉल
विज्ञापन

दिल्ली मेट्रो की पिंक लाइन (मजलिस पार्क-शिव विहार कॉरिडोर) पर त्रिलोकपुरी से शिव विहार सेक्शन पर 31 अक्तूबर से यात्रियों के लिए मेट्रो दौड़ाने लगेगी। डीएमआरसी ने इसके लिए अपनी पूरी तैयारी कर ली है। मेट्रो रेल सुरक्षा (सीएमआरएस) के आयुक्त ने 20 अक्तूबर को इसका निरीक्षण करने के बाद मंजूरी दे दी थी। सूत्रों ने बताया कि त्रिलोकपुरी से आईपी एक्सटेंशन के बीच फिलहाल सिंगल लाइन पर मेट्रो दौड़ेंगी। 

विज्ञापन


डीएमआरसी के एक अधिकारी ने बताया कि 31 अक्तूबर को आवास और शहरी मामलों के लिए राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) हरदीप सिंह पुरी और दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया पिंक लाइन को आम नागरिकों के लिए हरी झंडी दिखाएंगे।
 
डीएमआरसी के मुताबिक वर्तमान में इस रूट पर तीन लूप में मेट्रो ट्रेन चलाई जाएगी। पहला लूप त्रिलोकपुरी से आईपी एक्सटेंशन, दूसरा आईपी एक्सटेंशन से मौजपुर और तीसरा मौजपुर से शिव विहार होगा। त्रिलोकपुरी और आईपी एक्सटेंशन के बीच मेट्रो का परिचालन सिंगल लाइन पर होगा। बताया जा रहा है कि ऑपरेशन प्लान के तहत आईपी एक्सटेंशन पर मेट्रो ट्रैक चेंज करने का प्रावधान है जबकि त्रिलोकपुरी में ट्रैक चेंज करने का प्रावधान नहीं है। ऐसे में डीएमआरसी मेट्रो का परिचालन त्रिलोकपुरी तक करती है तो उसे सिंगल लाइन से ही काम चलाना होगा। 
विज्ञापन


इस रूट पर मेट्रो की फ्रीक्वेंसी 15 मिनट और 36 सेकेंड की रहेगी। वहीं, आईपी एक्सटेंशन से मौजपुर के बीच व्यस्त समय में मेट्रो ट्रेन की फ्रीक्वेंसी 5 मिनट 12 सेकंड की होगी। साथ ही मौजपुर से शिव विहार के बीच मेट्रो की फ्रीक्वेंस भी 5 मिनट 12 सेकंड रहेगी। इसमें समयानुसार बदलाव भी किए जा सकते हैं। 

सेक्शन पर होंगे 15 स्टेशन
त्रिलोकपुरी, विनोद नगर ईस्ट, विनोद नगर, आईपी एक्सटेंशन, आनंद विहार आईएसबीटी, कड़कड़डूमा, कड़कड़डूमा कोर्ट, कृष्णा नगर, ईस्ट आजाद नगर, वेलकम, जाफराबाद, मौजपुर, गोकलपुरी, जौहरी एंक्लेव ओर शिव विहार।   

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें