स्मार्ट कार्ड एंट्री करती महिला यात्री
- फोटो : पीटीआई
गौरतलब है कि मेट्रो में कोविड-19 संक्रमण से बचने के लिये टोकन सुविधा उपलब्ध नहीं है। केवल स्मार्ट कार्ड धारकों (एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर क्यू आर कोड इस्तेमाल करने वालों समेत) को ही यात्रा की अनुमति है।
इसी प्रकार, नए स्मार्ट कार्ड भी ग्राहक सेवा केंद्रों या टिकट काउंटर पर ऑनलाइन भुगतान कर खरीदे जा सकते हैं। साकेत से आजादपुर जाने वाले परवेज ने कहा कि उनके स्मार्ट में पर्याप्त राशि नहीं थी और नेटवर्क में समस्या के चलते उनका डेबिट कार्ड भी काम नहीं कर रहा था।
उन्होंने कहा, '10-15 मिनट बाद मैं भुगतान कर सका।' अहमद ने कहा कि पहले दिन लंबी कतारें नहीं थी, लिहाजा ऑनलाइन भुगतान में देरी से कोई बड़ी समस्या खड़ी नहीं हुई। उन्होंने कहा, 'आम दिनों में तो इतनी देर में अफरा-तफरी मच जाती।'