फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेट्रो के किराए को लेकर आ गई एक बड़ी खबर, सिफारिश सौंपी

Sat, 18 Mar 2017 09:25 AM IST
अखिलेश कुमार/अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

एयरपोर्ट मेट्रोरेल का नहीं बढ़ेगा किराया, पुराने किराए पर सेवा
-मेट्रो का एक दिन टूरिस्ट कार्ड 200 रुपये, तीन दिन का टूरिस्ट कार्ड 500 रुपये में मिलेगा
-किराया निर्धारण समिति की सिफारिशें लागू करने की अधिनियम में है बाध्यता
 
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली मेट्रो किराया वृद्धि के लिए गठित समिति ने एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन का किराया यथावत रखने की सिफारिश की है। मसलन नई दिल्ली से द्वारका तक जाने वाली इस हाईस्पीड ट्रेन में अगले किराया निर्धारण समिति की रिपोर्ट आने तक वर्तमान किराए में भी सवारी मिलेगी। समिति ने तर्क दिया है कि तीसरी किराया निर्धारण समिति ने जो किराया निर्धारित किया था, अभी उससे कम किराया लिया जा रहा है।
विज्ञापन


दिल्ली मेट्रोरेल का किराया अंतिम सितंबर, 2009 में बढ़ा था। उसके बाद जस्टिस (रिटायर) एमएल मेहता की अध्यक्षता में दिल्ली सरकार के मुख्य सचिव और शहरी विकास मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव की सदस्यता वाली तीन सदस्यीय चौथी किराया निर्धारण समिति 27 मई, 2016 को गठित की गई।

समिति ने 8 सितंबर, 2016 को अपनी सिफारिश रिपोर्ट सौंपी।  दिल्ली मेट्रो रेलवे (ऑपरेशन एंड मेंटीनेंस) अधिनियम, 2002 की धरा 37 में साफ किया गया है कि किराया निर्धारण समिति जो सिफारिश देगी उसे डीएमआरसी प्रबंधन लागू करेगा। हालांकि उससे पहले डीएमआरसी बोर्ड में मंजूरी के बाद राज्य व केन्द्र सरकार की संस्तुति लेनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेट्रो टूरिस्ट कार्ड

- फोटो : अमर उजाला
रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली मेट्रो प्रबंध निदेशक मंगू सिंह की अगुवाई वाली सब कमेटी ने किराया बढ़ाने की जो सिफारिश दी थी उसे लागू करने पर 7 स्लैब में निर्धारित किराया न्यूनतम बेशक 10 रुपये रखने की मांग थी लेकिन अधिकतम 70 रुपये तक बढ़ाने की सिफारिश की गई थी। जिसमें वृद्धि 25 फीसदी से 133 फीसदी तक होती थी।

एक दिन का मेट्रो टूरिस्ट कार्ड 150 रुपये की जगह 200 रुपये और तीन दिन का कार्ड 300 रुपये की जगह 500 रुपये में मिलेगा। इसमें 50 रुपये सुरक्षा राशि शामिल है। मसलन एक दिन के कार्ड में 33 फीसदी व तीन दिन के कार्ड में 66 फीसदी की वृद्धि की सिफारिश है।

क्या है ऑफ पीक ऑवर
कमेटी के अनुसार परिचालन शुरू होने से सुबह 8 बजे तक, दोपहर को 12 बजे से शाम 5 बजे तक और रात को 9 बजे से सेवा समापन तक स्मार्ट कार्ड यूजर प्रवेश करते हैं और निकलते हैं तो इसे ऑफ पीक ऑवर यात्रा माना जाएगा। जो सोमवार से शनिवार के बीच तय किया गया।

किमी        पुराना किराया        प्रस्तावित    अगले साल
0-2        8                        10        10
2-5        11                      15        20
5-12       15                     20        30
12-21     21                     30        40
21-32     26                     40        50
32 से ज्यादा26-30                50        60
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें