फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Metro: मेट्रो की रेड लाइन पर आठ कोच वाली ट्रेनें शुरू, हर फेरे में 500 अतिरिक्त यात्री कर सकेंगे सफर

Tue, 08 Nov 2022 01:33 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दिल्ली मेट्रो की रेड लाइन पर आठ कोच वाली ट्रेनों की शुरुआत हो गई है। हर फेरे में 500 अतिरिक्त यात्री सफर कर सकेंगे। रेड लाइन की इन 39 ट्रेनों में जोड़े जाने वाले सभी 78 अतिरिक्त कोच मेसर्स भारत अर्थ मूवर्स लिमिटेड (बीईएमएल) से खरीदे गए हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन(डीएमआरसी) ने रेड लाइन पर 8-कोच की मेट्रो का पहला सेट पेश किया है। रिठाला से शहीद स्थल नया बस अड्डा के बीच पर यात्रियों की सुविधा के लिए छह कोच वाली 39 ट्रेनों में कोच की संख्या बढ़ाई गई है। इससे रेड लाइन पर मेट्रो के हर फेरे में मौजूदा संख्या से करीब 500 अतिरिक्त यात्री सफर कर सकेंगे।
विज्ञापन


रेड लाइन की इन 39 ट्रेनों में जोड़े जाने वाले सभी 78 अतिरिक्त कोच मेसर्स भारत अर्थ मूवर्स लिमिटेड (बीईएमएल) से खरीदे गए हैं। रेड लाइन 4 मौजूदा इंटरचेंज स्टेशन वेलकम, कश्मीरी गेट, इंद्रलोक और नेताजी सुभाष प्लेस  सहित रेड लाइन के स्टेशनों से रोजाना 4.7 लाख यात्री सफर करते हैं। 

यह डीएमआरसी नेटवर्क का सबसे पुराना और सबसे महत्वपूर्ण गलियारों में से एक है। पुल बंगश और पीतमपुरा भी इंटरचेंज की सुविधा मेट्रो फेस 4 में रेड लाइन के पुलबंगश और पीतमपुरा में  भी इंटरचेंज स्टेशन बन जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें