फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज मेट्रो यात्री फेसबुक पर भी कर सकेंगे शिकायत, डीएमआरसी ने ट्वीटर के बाद एफबी पर बनाया अकाउंट

Thu, 10 Jan 2019 05:13 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
दिल्ली मेट्रो - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

डीएमआरसी ने यात्रियों की सुविधा के लिए ट्विटर के बाद अब फेसबुक पर भी ऑफिशियल अकाउंट बना दिया है। यात्री मेट्रो संबंधी शिकायतें डीएमआसी तक पहुंचाने के लिए इसका प्रयोग कर सकेंगे।

विज्ञापन


डीएमआरसी के कार्पोरेट कम्युनिकेशन एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अनुज दयाल के मुताबिक, यात्रियों और डीएमआरसी सिस्टम में पारदर्शिता स्थापित करने के लिए यह कदम उठाया गया है। इससे पहले यात्रियों की शिकायत थी कि डीएमआरसी सोशल मीडिया का प्रयोग नहीं करती। इसके चलते किसी भी शिकायत के लिए लोगों को मेट्रो स्टेशनों के ग्राहक सेवा केंद्र पर जाना पड़ता था। 

बुधवार को डीएमआरसी ने फेसबुक पेज बनाया है। इससे पहले डीएमआरसी ने 20 दिसंबर 2018 को ट्विटर पेज बनाया था। यात्री फेसबुक के @offcialDMRC पेज पर प्रतिक्रिया दे सकते हैं। डीएमआरसी का कहना है कि सोशल मीडिया पर मिलने वाली शिकायतों को निपटारा भी ऑनलाइन किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें