फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धीमी हुई दिल्ली मेट्रो की रफ्तार: ब्लू लाइन पर चोर काट ले गए केबल, इस रूट पर बढ़ी यात्रियों की मुश्किलें

Thu, 05 Dec 2024 08:19 AM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

डीएमआरसी ने कहा कि मोती नगर और कीर्ति नगर के बीच केबल चोरी होने के कारण ब्लू लाइन पर सेवाओं में देरी हो रही है। असुविधा के लिए खेद है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में ब्लू लाइन मेट्रो पर केबल की चोरी का मामला सामने आया है। कीर्तिनगर-मोतीनगर के बीच घटना हुई है। इसकी वजह से मेट्रो के परिचालन पर असर देखने को मिल रहा है। इस घटना के चलते ब्लू लाइन पर मेट्रो धीमी गति से चलेगी। इसे लेकर डीएमआरसी ने बयान जारी किया है।

विज्ञापन


डीएमआरसी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इसकी जानकारी दी है। डीएमआरसी ने कहा कि मोती नगर और कीर्ति नगर के बीच केबल चोरी होने के कारण ब्लू लाइन पर सेवाओं में देरी हो रही है। असुविधा के लिए खेद है।


डीएमआरसी ने एक्स पर लिखा, 'मोती नगर और कीर्ति नगर के बीच ब्लू लाइन पर केबल चोरी की समस्या रात में परिचालन समय समाप्त होने के बाद ही ठीक हो सकेगी। चूंकि दिन के दौरान प्रभावित खंड पर ट्रेनें प्रतिबंधित गति से चलेंगी, इसलिए सेवाओं में कुछ देरी होगी। यात्रियों से अनुरोध है कि वे अपनी यात्रा की योजना इसके मुताबिक ही बनाएं क्योंकि यात्रा में कुछ अतिरिक्त समय लगेगा।'
विज्ञापन



बता दें कि ब्लू लाइन सबसे बिजी मानी जाने वाली लाइन है। इसे दिल्ली मेट्रो का सबसे बिजी रूट भी कहा जाता है। धीमी रफ्तार से मेट्रो चलने की वजह से लोगों को लंबा इंतजार करना पड़ेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें