फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली मेट्रो की एक और उपलब्धि, इस मेट्रो स्टेशन पर होगा देश का सबसे लंबा एस्केलेटर

Mon, 14 May 2018 12:40 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
मजेंटा लाइन मेट्रो स्टेशन पर बना एस्केलेटर
विज्ञापन
इस महीने में खुलने वाले मजेंटा लाइन के एक सेक्शन के साथ ही दिल्ली मेट्रो अपने खाते में एक और उपलब्धि दर्ज कर लेगा। गौरतलब है कि इस महीने मजेंटा लाइन का जनकपुरी वेस्ट से कालकाजी वाला सेक्शन खुलने वाला है। जनकपुरी वेस्ट में इंटरचेंज की सुविधा होगी और यहीं पर लगा एस्केलेटर देश का अब तक का सबसे लंबा एस्केलेटर होगा।
विज्ञापन


इस एस्केलेटर की लंबाई 15.6 मीटर होगी जो मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल 2 का भी रिकॉर्ड तोड़ देगा जिसकी लंबाई 11.6 मीटर है। अब दिल्ली मेट्रो स्टेशन पर स्थित इस एस्केलेटर की लंबाई देश में सबसे अधिक होगी।

दिल्ली मेट्रो के प्रवक्ता ने बताया कि जनकपुरी में लगे एस्केलेटर की हॉरिजंटल लंबाई 35.3 मीटर है और इसकी ऊंचाई 15.6 मीटर है। एस्केलेटर के हर सेक्शन का वजन 26 टन है जो 5 मंजिला इमारत के बराबर है।
विज्ञापन

मजेंटा लाइन विस्तार का रास्ता साफ

magenta line - फोटो : लाल सिंह
दिल्ली मेट्रो के मेजेंटा लाइन पर जनकपुरी वेस्ट-कालकाजी मंदिर सेक्शन चलने का इंतजार कर रहे लोगों के लिए अच्छी खबर है। कमिश्नर मेट्रो रेल सेफ्टी ने इस सेक्शन का इंस्पेक्शन पूरा कर लाइन खोलने की हरी झंडी भी दिखा दी है। मेट्रो प्रशासन का कहना है कि अगले हफ्ते इस पर मेट्रो का संचालन शुरू हो सकता है।

मेट्रो के इस सेक्शन पर कुल 16 मेट्रो स्टेशन हैं। इनमें से हौज खास व जनकपुरी वेस्ट पर इंटरचेंज की सुविधा भी मिलेगी। इसके खुलने से वसंत विहार, मुनीरका, आईआईटी, ग्रेटर कैलाश, चिराग दिल्ली समेत साउथ दिल्ली के कई इलाके मेट्रो के मैप पर आ जाएंगे।

वहीं, नोएडा व पश्चिमी दिल्ली की दूरी भी घटेगी। जबकि आईजीआई एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 भी मेट्रो से लिंक मिल जाएगा। इससे पहले कमिश्नर मेट्रो रेल सेफ्टी ने 8-10 मई के बीच जनकपुरी वेस्ट से कालकाजी मंदिर के बीच सेफ्टी जांच की थी।
विज्ञापन

magenta line - फोटो : लाल सिंह
बृहस्पतिवार को जांच पूरी होने के बाद कमिश्नर ने इसे सही पाया। इसके आधार पर मेट्रो चलाने की इजाजत भी दे दी है। इससे पहले मेजेंटा लाइन लाइन को एक सेक्शन बीते साल दिसंबर में ही खोल दिया गया था।

नोएडा के बॉटेनिकल गार्डन से कालकाजी मंदिर मेट्रो के बीच यात्री मेट्रो का सफर कर रहे हैं। अब अगले चरण में इसे जनकपुरी वेस्ट तक खोला जा रहा है। इससे नोएडा से गुरुग्राम आनेजाने वाले यात्रियों का सफर आसान होगा।

पश्चिमी दिल्ली को होगी खासी सहूलियत
अभी तक पश्चिमी दिल्ली वालों के लिए सिर्फ ब्लू लाइन की सुविधा मौजूद थी। दिल्ली-एनसीआर के अन्य इलाकों तक पहुंचने के लिए पहले उन्हें राजीव चौक पहुंचा होता था। फिर ट्रेन बदलकर वह अपनी मंजिल तक जाते थे। इस सेक्शन के खुलने से अब उन्हें दूसरा विकल्प मौजूद रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें