फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेंकैया नायडू बोले-जाम से बचने के लिए प्राइवेट से पब्लिक ट्रांसपोर्ट की ओर लौटे जनता

Mon, 29 May 2017 09:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
heritage line delhi metro
विज्ञापन
दिल्ली मेट्रो की हेरिटेज लाइन को रविवार को पब्लिक के लिए खोल दिया गया। मेट्रो भवन में आयोजित एक कार्यक्रम में केंद्रीय शहरी विकास मंत्री वेंकैया नायडू, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, चांदनी चौक के स्थानीय सांसद और केंद्र में मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने इसे हरी झंडी दिखाई। जनता के लिए पहली ट्रेन दोपहर 12 बजे कश्मीरी गेट से चली। 
विज्ञापन


इस मौके पर वेंकैया नायडू ने कहा कि यह एक बड़ी उपलब्धि है। शहरों में बढ़ते जाम को देखते हुए अब हमे प्राइवेट ट्रांसपोर्ट से पब्लिक ट्रांसपोर्ट की तरफ लौटना पड़ेगा।       

वेंकैया नायडू ने कहा कि मेट्रो ने दिल्ली के हार्ट (पुरानी दिल्ली) तक वर्ल्ड क्लास मेट्रो की कनेक्टविटी दी है। यह पुरानी दिल्ली के जिस क्षेत्र से गुजर रही है वह पारंपरिक संस्कृति के लिहाज से बेहद धनी क्षेत्र है। इससे हमे उसे सहेजने और पर्यटकों को रूबरू कराने में आसानी होगी। लोग आसानी से वहां तक पहुंच सकते है। 
विज्ञापन


इस मौके पर उन्होंने कहा कि  दिल्ली में जब जाम की समस्या बढ़ रही है तब हमे मेट्रो राहत देती है। टाइम बाउंड सर्विस देती है। मैं खुद एयरपोर्ट जाने और आने के लिए मेट्रो का प्रयोग करता हूं।       

वेंकैया नायडू ने कहा कि अब हमें शहरों को बेहतर बनाने के लिए पब्लिक ट्रांसपोर्ट की तरफ लौटना होगा। शहरों में मल्टी मोड ट्रांसपोर्ट सिस्टम लाना होगा। हम इसपर काम भी  कर रहे है। दिल्ली के द्वारका में एक साइकलिंग ट्रैक पर काम भी हो रहा है, जिससे बिना रोक टोक लोग साइकिल से चल सके। 

उन्होंने शहरों के अंदर साइकलिंग हाइवे की भी वकालत की जिससे लंबी दूरी भी लोग साइकिल से तय कर सके। मगर उन्होंने कहा कि यह जिम्मेदारी सिर्फ सरकार की नहीं है। जनता को भी इसके लिए आगे आना होगा। उन्हें शौकिया स्टेट्स के लिए निजी कारें खरीदना बंद करना पड़ेगा।    
  
इस मौके पर अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली मेट्रो सिर्फ दिल्लीवालों के लिए नहीं देश के लिए गर्व करने वाली बात है। दिल्ली मेट्रो की ओर से सिर्फ देश के दूसरे राज्य नहीं दूसरे देश भी देख रहे है। डीएमआरसी दूसरे देशों के कई शहरों को मेट्रो निर्माण के लिए मदद भी मुहैया करा रहा है। यह पूरी तरह से प्रदूषण रहित सफर का आनंद देता है। उन्होंने कहा कि हेरिटेज लाइन के चालू होने से पर्यटकों को काफी मदद मिलेगी। पुरानी दिल्ली की घनी आबादी वाले इलाकों को राहत मिलेगी।      
     
विज्ञापन

फेज चार को लेकर विवाद सुलझाए केजरीवाल सरकार    

heritage line
 मेट्रो फेज चार को लेकर अभी तक अंतिम मंजूरी नहीं मिलने पर भी वेंकैया नायडू ने मंच से बोला। उन्होंने कहा कि फेज चार को लेकर प्रदेश सरकार ने जो फारइल भेजी है उसमें कुछ तकनीकी और कानूनी पहलू है, जिसे राज्य सरकार केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय आपस में बात करके गतिरोध को खत्म करे। 

कार्यक्रम में मौजूद केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दिल्ली सरकार ने फेज चार की मंजूरी को नियमों के अनुसार नहीं भेजा है। उसमें कुछ ऐसी कंडीशन है जिसपर अंतिम मंजूरी नहीं दी जा सकती है। दरअसल डीएमआरसी की ओर से दी जाने वाले केंद्रीय करों में प्रदेश और केंद्र सरकार का 50-50 9ीसदी हिस्सा होता है। फेज चार में मंजूरी देने के साथ इस बार दिल्ली सरकार ने दिल्ली सरकार के 50 फीसदी की केंद्रीय कर हिस्सेदारी भी केंद्र सरकार को देने की बात कही है, जिसके चलते केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय इसे मंजूरी नहीं दे रही है।      
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें