फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uclock 2.0 में भी नहीं चलेगी दिल्ली मेट्रो, डीएमआरसी ने भी ट्वीट कर दी जानकारी 

Tue, 30 Jun 2020 06:34 PM IST
Mohit Mudgal पीटीआई, नई दिल्ली
विज्ञापन
दिल्ली मेट्रो - फोटो : दिल्ली मेट्रो ट्विटर
विज्ञापन

केंद्र सरकार द्वारा अनलॉक 2.0 के लिए जारी की गई गाइडलाइन के अनुसार दिल्ली मेट्रो को संचालन की अनुमति नहीं मिली है। दिल्ली मेट्रो 22 मार्च को जनता कर्फ्यू से बंद है। इसके बाद 25 मार्च को देशव्यापी लॉकडाउन की घोषणा कर दी गई थी।

विज्ञापन

 


एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दिल्ली मेट्रो सेवा सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के मद्देनजर अगली सूचना तक यात्रियों के लिए बंद रहेगी। डीएमआरसी ने ट्वीट कर भी सेवाएं बंद रहने की जानकारी दी। सामान्य परिचालन वाले दिनों में दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) में रोजाना औसत 26 लाख से अधिक यात्री सफर करते हैं।

केंद्र सरकार ने सोमवार रात को अनलॉक 2.0 के दिशा-निर्देशों को जारी करते हुए कहा कि इस दौरान शैक्षणिक संस्थान, मेट्रो रेल सेवाएं, सिनेमा हॉल और जिम बंद रहेंगे। गृह मंत्रालय ने अनलॉक 1.0 के 30 जून को पूरा होने के बाद अनलॉक 2.0 के लिए दिशा-निर्देश जारी किए जो 1 जुलाई से लागू होंगे।
विज्ञापन


संचालन की मंजूरी मिलने के बाद भी दोबारा सेवा शुरू होने में लगेगा वक्त
जानकारी के अनुसार अब तक डीएमआरसी को सेवा दोबारा शुरू करने के कोई संकेत भी नहीं मिले हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि अभी मेट्रो सेवा शुरू होने में वक्त लगेगा। हालांकि मेट्रो ने कोरोना से बचाव के लिए सभी तैयारियां कर ली हैं।

कोविड-19 महामारी के प्रकोप को देखते हुए 22 मार्च से बंद है सेवाएं 
अनलॉक 2.0 में यात्रियों की उत्सुकता भी मेट्रो संचालन शुरू होने के लिए लगातार बनी हुई थी। इस बारे में ट्वीटर पर रोजाना यात्री सवाल भी पूछ रहे हैं, जिसपर मेट्रो की ओर से लगातार यही जवाब दिया जा रहा है कि अनुमति मिलने के बाद सोशल साइट़्स के जरिए तत्काल इसकी सूचना दी जाएगी।

संचालन शुरू करने से डीएमआरसी की कोशिश है कि कोविड-19 संक्रमण से बचाव के लिए सभी एहतियाती कदम उठाए जा सकें। इसके लिए सैनिटाइजेशन, सोशल डिस्टेंसिंग सहित तमाम सुरक्षा मानकों को भी केंद्र से मिलने वाले निर्देश के बाद लागू किया जाएगा। लेकिन, मंजूरी मिलने के बाद भी सभी तैयारियों को अमली जामा पहनाने में कम से दो से तीन दिन का वक्त चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें