सुबह 10:00 से शाम 04:00 बजे तक
इस दौरान मेट्रो सेवाएं बंद रहेंगी। हालांकि सभी ट्रेनें जो अपनी-अपनी लाइन के शुरूआती स्टेशन से चली थीं, वो अपने गंतव्य स्टेशनों तक पहुंचने तक चलती रहेंगी।
शाम 04:00-08:00 बजे तक
मेट्रो की सभी लाइनों पर शाम चार बजे से सेवाएं फिर से शूरू हो जाएंगी। इस दौरान आम जनता के लिए सामान्य दिनों की तरह की सेवाएं जारी रहेंगी।
रात 08:00 बजे के बाद
मेट्रो की किसी भी लाइन पर रात आठ बजे के बाद मेट्रो सेवाएं उपलब्ध नहीं होंगी। हालांकि शुरूआती स्टेशन से सुबह 8:00 बजे चलने वाली अंतिम ट्रेन तबतक चलती रहेगी जबतक वह अपने गंतव्य नहीं पहुंच जाती। इसके साथ ही डीएमआरसी ने यह भी कहा है कि सोमवार को मेट्रो स्टेशनों पर पार्किंग की व्यवस्था भी बंद रहेगी।