प्राधिकरण के सीईओ आलोक टंडन ने कहा कि नोएडा-ग्रेनो मेट्रो की शुरुआत 15 अक्तूबर तक हो सकती है। वहीं उन्होंने आरडब्ल्यूए की समस्याओं के निस्तारण के लिए प्राधिकरण के अधिकारियों से एक्शन प्लान बनाकर देने को कहा।
उन्होंने कहा कि आरडब्ल्यूए से मंथली रिपोर्ट मांगी जाएगी जिससे पता चल सकेगा कि सेक्टर में काम किया जा रहा है या नहीं। सेक्टर की साफ-सफाई के लिए उन्होंने कहा कि सफाई के दौरान खर्च की गई लागत का 75 प्रतिशत हिस्सा प्राधिकरण व 25 प्रतिशत आरडब्ल्यूए वहन करेगी।
सामुदायिक केंद्र से आने वाली रकम का 50 प्रतिशत हिस्सा आरडब्ल्यूए को दिया जाएगा। जिससे वह सेक्टर की समस्याओं का समाधान कर सकें। लावारिस कुत्तों को पकड़ने व नसबंदी का कार्य बेहतर होगा।
नोएडा प्राधिकरण आवंटियों के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू की जा रही है। जिससे उन्हें प्राधिकरण के चक्कर न लगाने पड़े। सड़क रिसर्फेसिंग का काम शुरू होने जा रहा है। एनटीपीसी अंडरपास अक्तूबर में शुरू होगा। शहर में तीन बड़े पार्कों का भी जल्द निर्माण किया जाएगा।
डस्ट फ्री सड़कों को बनाने के लिए 300 किलोमीटर तक घास लगाने का कार्य किया जा रहा है। ट्रांसपोटेशन के लिए छोटी बसें चलाई जाएंगी। ताकि जीरो माइल तक सुविधा मिल सके। सेक्टर-54 के कचरा घर में पड़े कचरे को ट्रीटमेंट कर फ्यूल बनाया जाएगा। अवैध पार्किंग के लिए योजना बनाई जा रही है। एक महीने के अंदर अवैध पार्किंग वालों पर शिकंजा कसा जाएगा। सेक्टर की अन्य समस्याओं का निस्तारण धीरे-धीरे किया जाएगा।