फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीनों निगमों के नेताओं का दावा- दिल्ली में कोरोना से अब तक हुईं 2098 मौतें

Thu, 11 Jun 2020 04:36 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
एमसीडी बैठक - फोटो : किशन कुमार
विज्ञापन

आज दिल्ली के तीनों नगर निगमों ने बैठक के बाद एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की जिसमें तीनों निगमों के नेताओं ने बड़ा दावा किया। निगमों के महापौरों का कहना है कि दिल्ली में अब तक कोरोना से 2098 मौतें हो चुकी हैं। हालांकि किसी अधिकारी ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है केवल नेताओं की प्रेस वार्ता में यह जानकारी दी गई है।

विज्ञापन


इस प्रेस वार्ता में यह जानकारी उत्तरी दिल्ली नगर निगम महापौर अवतार सिंह, स्थाई समिति अध्यक्ष जयप्रकाश, दक्षिण दिल्ली नगर निगम स्थाई समिति अध्यक्ष भूपेंद्र गुप्ता और पूर्वी दिल्ली नगर निगम स्थाई समिति अध्यक्ष संदीप कपूर ने दी है।

इन नेताओं ने जानकारी दी कि इन 2098 मौतों में से दक्षिणी निगम में 1080 मौतें हुई हैं, उत्तरी निगम में 976 मौतें और और पूर्वी निगम में 42 मौतें कोरोना से हुई हैं। नेताओं का दावा है कि इन सभी शवों का अंतिम संस्कार कोविड प्रबंधन के तहत किया गया है, ऐसे में इसमें कोरोना पॉजिटिव और सस्पेक्टेड दोनों ही शामिल हैं।
विज्ञापन


तीनों नगर निगमों का यह भी कहना है कि आने वाले समय में वह दिल्ली सरकार को अपने सभी सामुदायिक हॉल, स्टेडियम आदि कोविड-19 से जंग में देने के लिए तैयार हैं। वह दिल्ली सरकार के साथ इस लड़ाई को लड़ने के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें