फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: एमसी कोड लापता मामला, पुलिस ने दोस्त से की पूछताछ

Mon, 07 Jun 2021 02:45 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

  • एमसी कोड की आखरी लोकेशन नोएडा में थी
  • दो जून को सोशल मीडिया पर पोस्ट डाली थी
विज्ञापन
1 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महरौली थाना पुलिस ने रैप बैटल आर्टिस्ट (रैपर) एमसी कोड उर्फ आदित्य तिवारी (22) के दोस्त से पूछताछ की है। उसने अपने दोस्त को अपने बारे में कुछ नहीं बताया। आदित्य तिवारी का ये दोस्त नोएडा में रहता है और वह भी नोएडा में ही था। उस समय एमसी कोड की आखिरी लोकेशन भी सेक्टर-37, नोएडा में थी। मोबाइल की आखिरी लोकेशन सेक्टर-37, नोएडा में आन के बाद उसका मोबाइल बंद है। इसके बाद उसने अपने मोबाइल से किसी से बात नहीं की है।
विज्ञापन


दक्षिण जिले के एक अधिकारी ने बताया कि एमसी कोड के दोस्त से नोएडा में रहने वाले दोस्त से पूछताछ की गई है। एमसी कोड ने आखिरी बार इस दोस्त से अपने मोबाइल से26 मई को बात की थी। दोस्त ने पूछताछ में बताया कि उसने उसे अपने गायब होने या कहीं जाने या परेशान होने आदि के बारे में कुछ नहीं बताया। 

उसने नॉर्मल तरीके से बात की थी। दोस्त से बात करने के बाद उसका मोबाइल बंद है। आदित्य तिवारी ने अपने मोबाइल से दो जून को इंस्टाग्राम पर पोस्ट डाली। इस पोस्ट में उसका सुसाइड नोट था।
विज्ञापन


गौरतलब है कि एमसी कोड ने 2016 में 17 वर्ष की उम्र में गीता, महाभारत, गायों और हिंदुओं पर अपमानजनक टिप्पणी की थी। वर्ष 2021 में ही उसका ये पुराना वीडियो वायरल हो गया था। इसके बाद उसे सोशल मीडिया पर धमकी मिलने लगी थीं और उसकी गिरफ्तारी की मांग उठने लगी थी। वीडिया वायरल होने के बाद एमसी कोड ने उसे पुराना बताकर माफी मांग ली थी। इस बीच दो जून को सोशल मीडिया पर पोस्ट डाल और आत्महत्या की बात कहकर वह गायब हो गया है। परिजनों की शिकायत पर महरौली थाना पुलिस ने शनिवार को ही अपहरण का मामला दर्ज कर लिया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें