दिल्ली में लोकसभा चुनाव के बीच मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ 'जेल का जवाब वोट से' हस्ताक्षर अभियान चलाया गया है। इस दौरान एमसीडी की मेयर शैली ओबेरॉय भी मौके पर मौजूद रहीं।
विज्ञापन
दिल्ली मेयर ने अपने एक्स पर पोस्ट साझा कर लिखा कि आज करोल बाग की मेन मार्केट में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ 'जेल का जवाब वोट से' हस्ताक्षर अभियान चलाया गया है। इस दौरान राजेंद्र नगर से पार्षद आरती चावला जी भी मौजूद रहीं।